Most Runs in IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) के शुरू हुए 11 दिन हो चुके हैं। इस दौरान 13 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से अब तक कई टीमें ऐसी रही हैं जो एक भी मुकाबला नहीं हारी हैं, तो कई टीमें ऐसी भी हैं जिन्हें अभी भी पहली जीत का इंतजार है। आपको बता दें कि उन टीमों में राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals), पंजाब किंग्स (Punjab Kings), रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru) और दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) शामिल हैं, जो अब तक एक भी मुकाबला नहीं हारी हैं।
ऑरेंज कैप की रेस में सबसे आगे कौन?
वहीं चेन्नई सुपर किंग्स, गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स को अभी भी पहली जीत का इंतजार है। इस दौरान कई बल्लेबाजों द्वारा बेहतरीन पारियां देखने को मिली हैं। आइए जानते हैं कि इस सीजन अब तक किसके पास ऑरेंज कैप है और किन पांच बल्लेबाजों ने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) इस समय ऑरेंज कैप (IPL 2026 Orange Cap) अपने पास रखे हुए हैं। उन्होंने तीन मुकाबलों में 170 की औसत से 170 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 163 रहा है, जिसमें उन्होंने 19 चौके और 8 छक्के लगाए हैं।
दूसरे नंबर पर समीर रिजवी (Sameer Rizvi) हैं, जिन्होंने दो मुकाबलों में 160 रन बना लिए हैं। उनका स्ट्राइक रेट भी 160 से ऊपर है। उन्होंने अपनी पारियों में 12 चौके और 11 छक्के लगाए हैं। इसके बाद हेनरिक क्लासेन (Heinrich Klaasen) का नंबर आता है, जिन्होंने तीन मैचों में 145 रन बनाए हैं। वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) ने तीन मैचों में 122 रन बनाए हैं, लेकिन उनका स्ट्राइक रेट 248 का है। इस दौरान उन्होंने 10 चौके और 11 छक्के लगाए हैं।
जानें रोहित और विराट के रन
पांचवें नंबर पर रोहित शर्मा हैं, जिन्होंने तीन मैचों में 118 रन बनाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट 168 का है। उन्होंने 11 चौके और 7 छक्के लगाए हैं। आपको बता दें कि विराट कोहली ने भी अब तक दो मैचों में 97 रन बना लिए हैं, जबकि ईशान किशन के नाम तीन मैचों में 95 रन दर्ज हैं। हालांकि, वे टॉप-5 से अभी दूर हैं।




A quick look at some of the hits from Yashasvi Jaiswal’s breathtaking knock 