जमुई जिले के सोनो-चकाई मुख्य मार्ग पर चीरेन पुल के पास उत्पाद विभाग ने शराब तस्करी के एक अनोखे तरीके का खुलासा किया है। विभाग ने एक ऑटो में ‘तहखाना’ बनाकर ले जाई जा रही विदेशी शराब की बड़ी खेप पकड़ी है। इस कार्रवाई में दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। यह शराब झारखंड के देवघर से बेगूसराय के बरौनी ले जाई जा रही थी। गिरफ्तार किए गए तस्करों की पहचान बेगूसराय जिले के असुरारी निवासी रवि कुमार और आस्तिक कुमार के रूप में हुई है। ऑटो के अंदर विशेष तहखाना मिला
उत्पाद अधीक्षक सुभाष कुमार ने बताया कि विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि जमुई के रास्ते झारखंड से शराब की एक बड़ी खेप बरौनी भेजी जा रही है। सूचना के आधार पर एक विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया। जांच के दौरान एक संदिग्ध ऑटो को रोका गया। तलाशी लेने पर ऑटो के अंदर विशेष रूप से बनाया गया एक तहखाना मिला, जिसमें विदेशी शराब छिपाई गई थी। टीम ने मौके से भारी मात्रा में शराब बरामद कर ऑटो को भी जब्त कर लिया। 2591 छापेमारी में 370 गिरफ्तारियां हुईं
उत्पाद विभाग द्वारा 1 जनवरी 2026 से 5 अप्रैल 2026 तक की गई कार्रवाई के आंकड़े भी जारी किए गए हैं। जनवरी में 2591 छापेमारी में 370 गिरफ्तारियां हुईं और 19,585 लीटर शराब तथा 29 वाहन जब्त किए गए। फरवरी में 2351 छापेमारी, 349 गिरफ्तारियां, 14,502 लीटर शराब और 34 वाहन जब्त हुए। मार्च में 2595 छापेमारी, 324 गिरफ्तारियां, 5,953 लीटर शराब और 32 वाहन जब्त किए गए। अप्रैल में अब तक 34 छापेमारी में 8 गिरफ्तारियां और 291 लीटर शराब बरामद की गई है। उत्पाद विभाग का कहना है कि शराब तस्कर नए-नए तरीके अपना रहे हैं, लेकिन विभाग की लगातार सख्ती और निगरानी के कारण उनके मंसूबों को नाकाम किया जा रहा है। विभाग ने इलाके में अभियान और तेज कर दिया है। जमुई जिले के सोनो-चकाई मुख्य मार्ग पर चीरेन पुल के पास उत्पाद विभाग ने शराब तस्करी के एक अनोखे तरीके का खुलासा किया है। विभाग ने एक ऑटो में ‘तहखाना’ बनाकर ले जाई जा रही विदेशी शराब की बड़ी खेप पकड़ी है। इस कार्रवाई में दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। यह शराब झारखंड के देवघर से बेगूसराय के बरौनी ले जाई जा रही थी। गिरफ्तार किए गए तस्करों की पहचान बेगूसराय जिले के असुरारी निवासी रवि कुमार और आस्तिक कुमार के रूप में हुई है। ऑटो के अंदर विशेष तहखाना मिला
उत्पाद अधीक्षक सुभाष कुमार ने बताया कि विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि जमुई के रास्ते झारखंड से शराब की एक बड़ी खेप बरौनी भेजी जा रही है। सूचना के आधार पर एक विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया। जांच के दौरान एक संदिग्ध ऑटो को रोका गया। तलाशी लेने पर ऑटो के अंदर विशेष रूप से बनाया गया एक तहखाना मिला, जिसमें विदेशी शराब छिपाई गई थी। टीम ने मौके से भारी मात्रा में शराब बरामद कर ऑटो को भी जब्त कर लिया। 2591 छापेमारी में 370 गिरफ्तारियां हुईं
उत्पाद विभाग द्वारा 1 जनवरी 2026 से 5 अप्रैल 2026 तक की गई कार्रवाई के आंकड़े भी जारी किए गए हैं। जनवरी में 2591 छापेमारी में 370 गिरफ्तारियां हुईं और 19,585 लीटर शराब तथा 29 वाहन जब्त किए गए। फरवरी में 2351 छापेमारी, 349 गिरफ्तारियां, 14,502 लीटर शराब और 34 वाहन जब्त हुए। मार्च में 2595 छापेमारी, 324 गिरफ्तारियां, 5,953 लीटर शराब और 32 वाहन जब्त किए गए। अप्रैल में अब तक 34 छापेमारी में 8 गिरफ्तारियां और 291 लीटर शराब बरामद की गई है। उत्पाद विभाग का कहना है कि शराब तस्कर नए-नए तरीके अपना रहे हैं, लेकिन विभाग की लगातार सख्ती और निगरानी के कारण उनके मंसूबों को नाकाम किया जा रहा है। विभाग ने इलाके में अभियान और तेज कर दिया है।


