समस्तीपुर में एक ट्रैक्टर में लगे थ्रेसर के पलटने से एक मजदूर की दबकर मौत हो गई। घटना के बाद ट्रैक्टर ड्राइवर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना मोहनपुर थाना क्षेत्र में हुई। मृतक की पहचान डीह दशहरा वार्ड-3 निवासी सागर दास के 30 साल के बेटे बिरजू दास के रूप में हुई है। बिरजू दास अपने भाई अखिलेश कुमार के अनुसार, चार भाइयों में सबसे बड़े थे और मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके दो बच्चे हैं, एक लड़का और एक लड़की है। बिरजू दास गेहूं की दौनी का काम कर रहे थे। एक जगह काम खत्म करने के बाद, वह एक अन्य मजदूर के साथ ट्रैक्टर पर बैठकर दूसरे स्थान पर थ्रेसर ले जा रहे थे। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर चालक रितिक कुमार तेज गति से ट्रैक्टर चला रहा था। अचानक एक मोड़ पर ट्रैक्टर मोड़ने के दौरान बिरजू दास नीचे गिर गए और उन पर थ्रेसर पलट गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बाल-बाल बचा दूसरा मजदूर हादसे में दूसरा मजदूर जितेंद्र दास बाल-बाल बच गया। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के सैकड़ों लोग मौके पर जमा हो गए। मृतक की पहचान होने के बाद परिजनों को सूचना दी गई, जो घटनास्थल पर पहुंचे। परिजनों ने मोहनपुर थाने की पुलिस को घटना की जानकारी दी। मोहनपुर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृत मजदूर के शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया। फरार ट्रैक्टर चालक रितिक कुमार की तलाश जारी है। इस घटना को लेकर मोहनपुर थाना अध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार ने बताया कि थ्रेसर से दबकर एक मजदूर की मौत होने की सूचना मिली है। पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर मृत मजदूर का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए शव को सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया है। मृतक के परिजनों के तरफ से लिखित आवेदन दी जाती है, तो आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। समस्तीपुर में एक ट्रैक्टर में लगे थ्रेसर के पलटने से एक मजदूर की दबकर मौत हो गई। घटना के बाद ट्रैक्टर ड्राइवर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना मोहनपुर थाना क्षेत्र में हुई। मृतक की पहचान डीह दशहरा वार्ड-3 निवासी सागर दास के 30 साल के बेटे बिरजू दास के रूप में हुई है। बिरजू दास अपने भाई अखिलेश कुमार के अनुसार, चार भाइयों में सबसे बड़े थे और मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके दो बच्चे हैं, एक लड़का और एक लड़की है। बिरजू दास गेहूं की दौनी का काम कर रहे थे। एक जगह काम खत्म करने के बाद, वह एक अन्य मजदूर के साथ ट्रैक्टर पर बैठकर दूसरे स्थान पर थ्रेसर ले जा रहे थे। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर चालक रितिक कुमार तेज गति से ट्रैक्टर चला रहा था। अचानक एक मोड़ पर ट्रैक्टर मोड़ने के दौरान बिरजू दास नीचे गिर गए और उन पर थ्रेसर पलट गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बाल-बाल बचा दूसरा मजदूर हादसे में दूसरा मजदूर जितेंद्र दास बाल-बाल बच गया। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के सैकड़ों लोग मौके पर जमा हो गए। मृतक की पहचान होने के बाद परिजनों को सूचना दी गई, जो घटनास्थल पर पहुंचे। परिजनों ने मोहनपुर थाने की पुलिस को घटना की जानकारी दी। मोहनपुर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृत मजदूर के शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया। फरार ट्रैक्टर चालक रितिक कुमार की तलाश जारी है। इस घटना को लेकर मोहनपुर थाना अध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार ने बताया कि थ्रेसर से दबकर एक मजदूर की मौत होने की सूचना मिली है। पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर मृत मजदूर का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए शव को सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया है। मृतक के परिजनों के तरफ से लिखित आवेदन दी जाती है, तो आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।


