बिहार दिनभर, 15 बड़ी खबरें:10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ लेंगे नीतीश, असिस्टेंट बैंक मैनेजर का सुसाइड; पुलिस टीम पर हमला, दरोगा घायल

बिहार दिनभर, 15 बड़ी खबरें:10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ लेंगे नीतीश, असिस्टेंट बैंक मैनेजर का सुसाइड; पुलिस टीम पर हमला, दरोगा घायल

नमस्कार आज की सबसे बड़ी खबर राजनीति से जुड़ी है। बिहार में नई सरकार का फॉर्मूला सेट होता दिख रहा है। मंत्री विजय चौधरी ने बताया, ‘नीतीश कुमार 9 अप्रैल को दिल्ली जाएंगे। कल दोपहर 3:20 एयर इंडिया की फ्लाइट से वो रवाना होंगे। 10 अप्रैल को नीतीश राज्यसभा की शपथ लेंगे। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, बिहार दिनभर में क्या कुछ खास रहा… टॉप 15 खबरें… 1. बिहार में 15 अप्रैल तक बन सकती है नई सरकार बिहार में नई सरकार का फॉर्मूला सेट होता दिख रहा है। मंत्री विजय चौधरी ने बताया, ‘नीतीश कुमार कल यानी 9 अप्रैल को दिल्ली जाएंगे। कल दोपहर 3:20 एयर इंडिया की फ्लाइट से वो रवाना होंगे। 10 अप्रैल को नीतीश राज्यसभा की शपथ लेंगे।’ पूरी खबर पढ़ें 2. भागलपुर में स्कूल जा रहे 3 बच्चों को कार ने उड़ाया भागलपुर में कार ने स्कूल जा रहे 3 बच्चों को रौंद दिया। इसमें एक की इलाज के दौरान मौत हो गई है। 2 की हालत गंभीर है। बच्चे साइकिल से स्कूल जा रहे थे। इसी दौरान सुल्तानगंज की ओर से आ रही कार ने उन्हें टक्कर मार दी। कार की स्पीड करीब 80 किमी प्रति घंटे की थी। पूरी खबर पढ़ें 3. पटना में अनंत सिंह ने छोटे बेटे को सिखाई घुड़सवारी मोकामा से जदयू विधायक अनंत सिंह इन दिनों अपने बेटे को घुड़सवारी की ट्रेनिंग दे रहे हैं। बेटे अभिनव को घुड़सवारी सिखाने का वीडियो भी सामने आया है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो पटना स्थित उनके आवास का है। वीडियो में अनंत सिंह कुछ लोगों के साथ कुर्सी पर बैठे हुए नजर आ रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें 4. सीवान में असिस्टेंट मैनेजर का फंदे से लटका मिला शव सीवान में कृषि विभाग में असिस्टेंट मैनेजर की लाश फंदे से लटकी मिली है। मृतक की पहचान सृष्टि कुमारी (26) के रूप में हुई है। कमरे से एक सुसाइड नोट भी मिला। उसमें लिखा है- मैं चाहती नहीं थी पर मैं चीजें हैंडल नहीं कर पाई। मुझे माफ कर देना मम्मी, मैंने आपको बहुत दुख दिया है। पूरी खबर पढ़ें 5. पटना और गोपालगंज समेत 11 जिलों में बारिश पटना समेत बिहार के कई जिलों में मौसम बदला हुआ है। प्रदेश के ज्यादातर जिलों में सुबह से बादल छाए हैं। पटना में सुबह बूंदाबांदी के बाद दोपहर में तेज बारिश हुई। गोपालगंज, बेगूसराय, बांका समेत 11 जिलों में भी तेज बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने आज 12 में ऑरेंज और 26 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। पूरी खबर पढ़ें 6. गयाजी में गश्ती पुलिस टीम पर हमला, दरोगा घायल गयाजी में मंगलवार देर रात असामाजिक तत्वों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। गश्ती कर रहे पुलिसकर्मियों पर करीब 50 लोगों ने हमला कर दिया। इसमें दारोगा विक्रम पासवान घायल हुए हैं। बताया जा रहा कि पुलिस गश्ती कर रही थी। गेवाल बीघा इलाके में बड़ी संख्या में लोग दिखे। ज्यादातर लोग सिगरेट पी रहे थे। नशा कर रहे थे। पुलिस ने उनसे पूछताछ की, जिसके बाद बात बिगड़ गई। पूरी खबर पढ़ें 7. पूर्णिया में 5 घर जलकर राख, 10 लाख का नुकसान पूर्णिया में मंगलवार देर शाम आग लगने से 5 परिवार का घर बर्बाद हो गया। लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। अगलगी 10 लाख की संपत्ति के नुकसान का अनुमान है। ग्रामीणों ने दमकल को सूचना दी। अगलगी में परमेश मंडल, आकाश मंडल, कोकिल मंडल, मिथुन मंडल और सुजीत मंडल के घर जले हैं। पूरी खबर पढ़ें 8. EOU दफ्तर पहुंचे सहरसा DRDA निदेशक वैभव बिहार में आय से अधिक संपत्ति के मामलों में आर्थिक अपराध इकाई (EOU) की कार्रवाई तेज हो गई है। EOU ने सहरसा के डीआरडीए निदेशक वैभव कुमार को पूछताछ के लिए तलब किया, जिसके बाद आज बुधवार को वे पटना स्थित EOU दफ्तर पहुंचे हैं। पिछले एक घंटे से EOU की पांच सदस्यीय टीम उनसे पूछताछ कर रही है। पूरी खबर पढ़ें 9. गयाजी में PNB के CSP सेंटर से 2 लाख की लूट गयाजी में दिनदहाड़े बैंक लूट की वारदात हुई। पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के CSP सेंटर से बदमाश करीब 2 लाख 7 हजार रुपए लूटकर फरार हो गए। पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई है। बदमाशों ने 7 मिनट में वारदात को अंजाम दिया। घटना इमामगंज थाना क्षेत्र के पांकरडीह मेन रोड की है। पूरी खबर पढ़ें 10. अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट में मजदूरों का प्रदर्शन पटना के दनियावां स्थित अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड (पाटलिपुत्र सीमेंट वर्क्स) के मुख्य गेट पर बुधवार को सैकड़ों मजदूरों ने विरोध प्रदर्शन किया। अपनी मांगों को लेकर मजदूरों ने कामकाज ठप कर दिया है। मजदूरों की मुख्य मांग केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम वेतन लागू करना और मजदूरी में बढ़ोतरी करना है। पूरी खबर पढ़ें 11. कटिहार में ऑनलाइन गेम विवाद में दोस्त को मारी गोली कटिहार जिले के बरसोई नगर पंचायत के वार्ड संख्या 4 में ऑनलाइन गेम विवाद को लेकर एक दोस्त ने 19 वर्षीय युवक को गोली मार दी। मंगलवार शाम हुई इस घटना में मो. आलम नामक युवक घायल हो गया। आरोपी की पहचान उसके करीबी दोस्त रजाउल उर्फ राजा के रूप में हुई है। दोनों युवक लंबे समय से दोस्त थे और अक्सर साथ बैठकर ऑनलाइन गेम खेलते थे। पूरी खबर पढ़ें 12. बक्सर में डीपीएम का गाली देते ऑडियो, कर्मचारी सस्पेंड बक्सर जिले के स्वास्थ्य विभाग में तैनात डीपीएम मनीष कुमार का एक आपत्तिजनक ऑडियो वायरल हुआ है। इस ऑडियो में डीपीएम अपने अधीनस्थ कर्मचारी को कथित तौर पर गाली देते हुए सुने जा रहे हैं। इस घटना के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है। पूरी खबर पढ़ें 13. शेखपुरा में डायन कहने का विरोध करने पर पीटा शेखपुरा शहर के गिरिहिंडा मोहल्ला स्थित एफसीआई गोदाम के निकट मंगलवार रात एक महिला को ‘डायन’ कहने पर विवाद हो गया। परिवार वालों द्वारा विरोध करने पर दूसरे पक्ष के लोगों ने घर में घुसकर महिला सहित चार लोगों को बुरी तरह पीटा और घायल कर दिया। पूरी खबर पढ़ें अब वो खबर जो हटकर है 14. वैशाली में साली से शादी की जिद पर टावर पर चढ़ा युवक वैशाली जिले में एक युवक अपनी साली से शादी की जिद पर एक बिजली टावर पर चढ़ गया। उसने टावर से कूदने की धमकी दी, जिसके बाद इलाके में 4 घंटे तक हाई वोल्टेज ड्रामा चला और भारी भीड़ जमा हो गई। यह घटना चांदपुरा थाना क्षेत्र के धर्मपुर रामराय पंचायत में हुई। पूरी खबर पढ़ें जानिए कल प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम 15. बिहार के 19 जिलों में कल भी बारिश को लेकर अलर्ट बिहार के 19 जिलों में कल यानी बुधवार को भी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल अगले कुछ दिनों तक मौसम सामान्य बना रहेगा। 11 अप्रैल से फिर से गर्मी बढ़ेगी। नमस्कार आज की सबसे बड़ी खबर राजनीति से जुड़ी है। बिहार में नई सरकार का फॉर्मूला सेट होता दिख रहा है। मंत्री विजय चौधरी ने बताया, ‘नीतीश कुमार 9 अप्रैल को दिल्ली जाएंगे। कल दोपहर 3:20 एयर इंडिया की फ्लाइट से वो रवाना होंगे। 10 अप्रैल को नीतीश राज्यसभा की शपथ लेंगे। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, बिहार दिनभर में क्या कुछ खास रहा… टॉप 15 खबरें… 1. बिहार में 15 अप्रैल तक बन सकती है नई सरकार बिहार में नई सरकार का फॉर्मूला सेट होता दिख रहा है। मंत्री विजय चौधरी ने बताया, ‘नीतीश कुमार कल यानी 9 अप्रैल को दिल्ली जाएंगे। कल दोपहर 3:20 एयर इंडिया की फ्लाइट से वो रवाना होंगे। 10 अप्रैल को नीतीश राज्यसभा की शपथ लेंगे।’ पूरी खबर पढ़ें 2. भागलपुर में स्कूल जा रहे 3 बच्चों को कार ने उड़ाया भागलपुर में कार ने स्कूल जा रहे 3 बच्चों को रौंद दिया। इसमें एक की इलाज के दौरान मौत हो गई है। 2 की हालत गंभीर है। बच्चे साइकिल से स्कूल जा रहे थे। इसी दौरान सुल्तानगंज की ओर से आ रही कार ने उन्हें टक्कर मार दी। कार की स्पीड करीब 80 किमी प्रति घंटे की थी। पूरी खबर पढ़ें 3. पटना में अनंत सिंह ने छोटे बेटे को सिखाई घुड़सवारी मोकामा से जदयू विधायक अनंत सिंह इन दिनों अपने बेटे को घुड़सवारी की ट्रेनिंग दे रहे हैं। बेटे अभिनव को घुड़सवारी सिखाने का वीडियो भी सामने आया है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो पटना स्थित उनके आवास का है। वीडियो में अनंत सिंह कुछ लोगों के साथ कुर्सी पर बैठे हुए नजर आ रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें 4. सीवान में असिस्टेंट मैनेजर का फंदे से लटका मिला शव सीवान में कृषि विभाग में असिस्टेंट मैनेजर की लाश फंदे से लटकी मिली है। मृतक की पहचान सृष्टि कुमारी (26) के रूप में हुई है। कमरे से एक सुसाइड नोट भी मिला। उसमें लिखा है- मैं चाहती नहीं थी पर मैं चीजें हैंडल नहीं कर पाई। मुझे माफ कर देना मम्मी, मैंने आपको बहुत दुख दिया है। पूरी खबर पढ़ें 5. पटना और गोपालगंज समेत 11 जिलों में बारिश पटना समेत बिहार के कई जिलों में मौसम बदला हुआ है। प्रदेश के ज्यादातर जिलों में सुबह से बादल छाए हैं। पटना में सुबह बूंदाबांदी के बाद दोपहर में तेज बारिश हुई। गोपालगंज, बेगूसराय, बांका समेत 11 जिलों में भी तेज बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने आज 12 में ऑरेंज और 26 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। पूरी खबर पढ़ें 6. गयाजी में गश्ती पुलिस टीम पर हमला, दरोगा घायल गयाजी में मंगलवार देर रात असामाजिक तत्वों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। गश्ती कर रहे पुलिसकर्मियों पर करीब 50 लोगों ने हमला कर दिया। इसमें दारोगा विक्रम पासवान घायल हुए हैं। बताया जा रहा कि पुलिस गश्ती कर रही थी। गेवाल बीघा इलाके में बड़ी संख्या में लोग दिखे। ज्यादातर लोग सिगरेट पी रहे थे। नशा कर रहे थे। पुलिस ने उनसे पूछताछ की, जिसके बाद बात बिगड़ गई। पूरी खबर पढ़ें 7. पूर्णिया में 5 घर जलकर राख, 10 लाख का नुकसान पूर्णिया में मंगलवार देर शाम आग लगने से 5 परिवार का घर बर्बाद हो गया। लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। अगलगी 10 लाख की संपत्ति के नुकसान का अनुमान है। ग्रामीणों ने दमकल को सूचना दी। अगलगी में परमेश मंडल, आकाश मंडल, कोकिल मंडल, मिथुन मंडल और सुजीत मंडल के घर जले हैं। पूरी खबर पढ़ें 8. EOU दफ्तर पहुंचे सहरसा DRDA निदेशक वैभव बिहार में आय से अधिक संपत्ति के मामलों में आर्थिक अपराध इकाई (EOU) की कार्रवाई तेज हो गई है। EOU ने सहरसा के डीआरडीए निदेशक वैभव कुमार को पूछताछ के लिए तलब किया, जिसके बाद आज बुधवार को वे पटना स्थित EOU दफ्तर पहुंचे हैं। पिछले एक घंटे से EOU की पांच सदस्यीय टीम उनसे पूछताछ कर रही है। पूरी खबर पढ़ें 9. गयाजी में PNB के CSP सेंटर से 2 लाख की लूट गयाजी में दिनदहाड़े बैंक लूट की वारदात हुई। पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के CSP सेंटर से बदमाश करीब 2 लाख 7 हजार रुपए लूटकर फरार हो गए। पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई है। बदमाशों ने 7 मिनट में वारदात को अंजाम दिया। घटना इमामगंज थाना क्षेत्र के पांकरडीह मेन रोड की है। पूरी खबर पढ़ें 10. अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट में मजदूरों का प्रदर्शन पटना के दनियावां स्थित अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड (पाटलिपुत्र सीमेंट वर्क्स) के मुख्य गेट पर बुधवार को सैकड़ों मजदूरों ने विरोध प्रदर्शन किया। अपनी मांगों को लेकर मजदूरों ने कामकाज ठप कर दिया है। मजदूरों की मुख्य मांग केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम वेतन लागू करना और मजदूरी में बढ़ोतरी करना है। पूरी खबर पढ़ें 11. कटिहार में ऑनलाइन गेम विवाद में दोस्त को मारी गोली कटिहार जिले के बरसोई नगर पंचायत के वार्ड संख्या 4 में ऑनलाइन गेम विवाद को लेकर एक दोस्त ने 19 वर्षीय युवक को गोली मार दी। मंगलवार शाम हुई इस घटना में मो. आलम नामक युवक घायल हो गया। आरोपी की पहचान उसके करीबी दोस्त रजाउल उर्फ राजा के रूप में हुई है। दोनों युवक लंबे समय से दोस्त थे और अक्सर साथ बैठकर ऑनलाइन गेम खेलते थे। पूरी खबर पढ़ें 12. बक्सर में डीपीएम का गाली देते ऑडियो, कर्मचारी सस्पेंड बक्सर जिले के स्वास्थ्य विभाग में तैनात डीपीएम मनीष कुमार का एक आपत्तिजनक ऑडियो वायरल हुआ है। इस ऑडियो में डीपीएम अपने अधीनस्थ कर्मचारी को कथित तौर पर गाली देते हुए सुने जा रहे हैं। इस घटना के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है। पूरी खबर पढ़ें 13. शेखपुरा में डायन कहने का विरोध करने पर पीटा शेखपुरा शहर के गिरिहिंडा मोहल्ला स्थित एफसीआई गोदाम के निकट मंगलवार रात एक महिला को ‘डायन’ कहने पर विवाद हो गया। परिवार वालों द्वारा विरोध करने पर दूसरे पक्ष के लोगों ने घर में घुसकर महिला सहित चार लोगों को बुरी तरह पीटा और घायल कर दिया। पूरी खबर पढ़ें अब वो खबर जो हटकर है 14. वैशाली में साली से शादी की जिद पर टावर पर चढ़ा युवक वैशाली जिले में एक युवक अपनी साली से शादी की जिद पर एक बिजली टावर पर चढ़ गया। उसने टावर से कूदने की धमकी दी, जिसके बाद इलाके में 4 घंटे तक हाई वोल्टेज ड्रामा चला और भारी भीड़ जमा हो गई। यह घटना चांदपुरा थाना क्षेत्र के धर्मपुर रामराय पंचायत में हुई। पूरी खबर पढ़ें जानिए कल प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम 15. बिहार के 19 जिलों में कल भी बारिश को लेकर अलर्ट बिहार के 19 जिलों में कल यानी बुधवार को भी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल अगले कुछ दिनों तक मौसम सामान्य बना रहेगा। 11 अप्रैल से फिर से गर्मी बढ़ेगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *