Allu Arjun Birthday: NASA जाना चाहते थे ‘पुष्पा’, किस्मत ने बनाया Pan-India Star

साउथ सिनेमा के स्टाइलिश स्टार अल्लु अर्जुन आज यानी की 08 अप्रैल को अपना 44वां जन्मदिन मना रहे हैं। उन्होंने अपनी मेहनत और टैलेंट के दम पर देशभर में अपनी जबरदस्त फॉलोइंग बनाई है। खासतौर पर हिंदी में उनकी डब फिल्मों में एक्टर की लोकप्रियता ने उनको पैन इंडिया स्टार बना दिया है। तो आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके पर अभिनेता अल्लू अर्जुन के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में…

जन्म और परिवार

चेन्नई में 08 अप्रैल 1982 को अल्लू अर्जुन का जन्म हुआ था। बहुत कम लोग इस बारे में जानते हैं कि अभिनेता कभी एक्टर नहीं बनना चाहते थे। उनके बचपन का सपना नासा में काम करने का था। अल्लू अर्जुन ने एनिमेशन और विजुअल इफेक्ट्स में भी हाथ आजमाया। लेकिन किस्मत उनको फिल्म इंडस्ट्री में ले आई थी।

इस फिल्म से मिली पहचान

अल्लू अर्जुन ने अपने फिल्मी करियर की शुरूआत फिल्म ‘गंगोत्री’ में बतौर लीड रोल की थी। लेकिन अभिनेता को असली पहचान और शोहरत फिल्म ‘आर्या’ से मिली। इस फिल्म की सफलता के बाद अभिनेता को कभी पीछे मुड़कर देखना नहीं पड़ा। इसके बाद उन्होंने एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी।

पुष्पा ने बदल दी किस्मत

साल 2021 में आई फिल्म ‘पुष्पा: द राइज’ ने अल्लू अर्जुन को पूरे देश में पहचान दिलाई। इस फिल्म में ‘पुष्पा राज’ के किरदार ने उनको हिंदी दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय बना दिया। वहीं इस फिल्म के सीक्वेल ‘पुष्पा: द रूल’ को भी दर्शकों का उतना ही प्यार मिला।

डांस, एक्टिंग और दरियादिली

दमदार एक्टिंग के अलावा अल्लू अर्जुन अपने शानदार डांस मूव्स और दरियादिली के लिए भी जाने जाते हैं। वह अपने जन्मदिन पर हर साल ब्लड डोनेशन करते हैं और अपने फैंस को भी इसके लिए प्रेरित करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *