जमुई में सांप के डंसने से बच्चे की जान गई:अस्पताल के बजाय झाड़-फूंक कराने ले गए परिजन, 7 साल का बच्चा रास्ते में तोड़ा दम

जमुई में सांप के डंसने से बच्चे की जान गई:अस्पताल के बजाय झाड़-फूंक कराने ले गए परिजन, 7 साल का बच्चा रास्ते में तोड़ा दम

जमुई जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र के लोहंडा गांव में सांप के डंसने से 7 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। परिजनों द्वारा समय पर अस्पताल ले जाने के बजाय झाड़-फूंक का सहारा लेने के कारण बच्चे की जान चली गई। मृतक की पहचान पुनीत पासवान के पुत्र मोहित कुमार के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, मोहित गांव के अन्य बच्चों के साथ बगीचे में इमली चुनने गया था। इसी दौरान एक विषैले सांप ने उसकी उंगली में डंस लिया। अस्पताल ले जाने के बजाय झाड़-फूंक कराने में जुट गए
घटना के बाद आसपास के लोगों की सलाह पर परिजन उसे तुरंत अस्पताल ले जाने के बजाय झाड़-फूंक कराने में जुट गए। काफी देर तक झाड़-फूंक चलता रहा, लेकिन जब मोहित की हालत बिगड़ने लगी, तब परिजन उसे इलाज के लिए शेखपुरा ले जाने लगे। रास्ते में ही मोहित ने दम तोड़ दिया। इस घटना से पूरा परिवार गहरे सदमे में है। मोहित अपने दो भाइयों में छोटा था। बुधवार सुबह पोस्टमार्टम कराया गया
घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मंगलवार रात शव को सदर अस्पताल लाया गया। रात अधिक होने और प्रशासनिक अनुमति नहीं मिलने के कारण बुधवार सुबह पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। जमुई जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र के लोहंडा गांव में सांप के डंसने से 7 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। परिजनों द्वारा समय पर अस्पताल ले जाने के बजाय झाड़-फूंक का सहारा लेने के कारण बच्चे की जान चली गई। मृतक की पहचान पुनीत पासवान के पुत्र मोहित कुमार के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, मोहित गांव के अन्य बच्चों के साथ बगीचे में इमली चुनने गया था। इसी दौरान एक विषैले सांप ने उसकी उंगली में डंस लिया। अस्पताल ले जाने के बजाय झाड़-फूंक कराने में जुट गए
घटना के बाद आसपास के लोगों की सलाह पर परिजन उसे तुरंत अस्पताल ले जाने के बजाय झाड़-फूंक कराने में जुट गए। काफी देर तक झाड़-फूंक चलता रहा, लेकिन जब मोहित की हालत बिगड़ने लगी, तब परिजन उसे इलाज के लिए शेखपुरा ले जाने लगे। रास्ते में ही मोहित ने दम तोड़ दिया। इस घटना से पूरा परिवार गहरे सदमे में है। मोहित अपने दो भाइयों में छोटा था। बुधवार सुबह पोस्टमार्टम कराया गया
घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मंगलवार रात शव को सदर अस्पताल लाया गया। रात अधिक होने और प्रशासनिक अनुमति नहीं मिलने के कारण बुधवार सुबह पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *