रामविलास पासवान मेमोरियल ‘बिहार प्राइड कप’ का ऐलान:दानापुर स्टेडियम में होगा टूर्नामेंट, मई में ओपन ट्रायल से सेलेक्शन; दलित खिलाड़ियों को मिलेगा राष्ट्रीय मंच

रामविलास पासवान मेमोरियल ‘बिहार प्राइड कप’ का ऐलान:दानापुर स्टेडियम में होगा टूर्नामेंट, मई में ओपन ट्रायल से सेलेक्शन; दलित खिलाड़ियों को मिलेगा राष्ट्रीय मंच

पटना में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने बिहार की खेल प्रतिभाओं को नई दिशा देने की पहल किया है। पार्टी ने मई 2026 में “पद्मभूषण स्वर्गीय रामविलास पासवान मेमोरियल बिहार प्राइड कप” क्रिकेट टूर्नामेंट के आयोजन की घोषणा की है। इसकी जानकारी राजधानी पटना स्थित पार्टी के प्रदेश कार्यालय में प्रेस वार्ता कर दी गई। आयोजकों के अनुसार, इस प्रतियोगिता की शुरुआत 10 मई से होगी। वहीं फाइनल मुकाबला 25 मई को आयोजित होगी। ये टूर्नामेंट पटना के जगजीवन स्टेडियम में कराया जाना है। उद्घाटन समारोह में केंद्र और राज्य सरकार के कई मंत्री व जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। ओपन ट्रायल से होगा खिलाड़ियों का चयन बुधवार को खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सचिव रूपक कुमार और प्रदेश संयोजक वेद प्रकाश पांडेय ने प्रेस वार्ता को संबोधित किया। उन्होंने ने बताया कि, ‘टूर्नामेंट के लिए चयन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी होगी। बिहार के सभी 40 लोकसभा क्षेत्रों से खिलाड़ी इसमें हिस्सा ले सकेंगे। चयन के लिए ओपन ट्रायल आयोजित किए जाएंगे, जिससे हर प्रतिभाशाली खिलाड़ी को समान अवसर मिल सके।’ ऑनलाइन पोर्टल के जरिए होगा रजिस्ट्रेशन जानकारी के मुताबिक, महिला वर्ग का ट्रायल 14 से 16 अप्रैल के बीच होगा। वहीं, पुरुष वर्ग का ट्रायल 22 से 24 अप्रैल के बीच होगा। ट्रायल के आधार पर महिलाओं की 8 टीमें और पुरुषों की 6 टीमें बनाई जाएंगी। खेल के जरिए सामाजिक सशक्तिकरण का प्रयास प्रेस वार्ता में वक्ताओं ने स्पष्ट किया कि यह टूर्नामेंट सिर्फ एक खेल आयोजन नहीं, बल्कि सामाजिक बदलाव का एक प्रयास है। इसका मकसद वंचित वर्गों के युवाओं में आत्मविश्वास बढ़ाना और उन्हें आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करना है। रामविलास पासवान के विजन को आगे बढ़ाने की पहल कार्यक्रम के दौरान रूपक कुमार ने कहा कि, ‘यह आयोजन स्वर्गीय रामविलास पासवान के उस विजन को आगे बढ़ाने का प्रयास है, जिसमें समाज के हर वर्ग को आगे बढ़ने का समान अवसर मिले। यह टूर्नामेंट बिहार के युवाओं को खेल के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने के साथ-साथ उन्हें आत्मनिर्भर बनने की दिशा में प्रेरित करेगा।’ पटना में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने बिहार की खेल प्रतिभाओं को नई दिशा देने की पहल किया है। पार्टी ने मई 2026 में “पद्मभूषण स्वर्गीय रामविलास पासवान मेमोरियल बिहार प्राइड कप” क्रिकेट टूर्नामेंट के आयोजन की घोषणा की है। इसकी जानकारी राजधानी पटना स्थित पार्टी के प्रदेश कार्यालय में प्रेस वार्ता कर दी गई। आयोजकों के अनुसार, इस प्रतियोगिता की शुरुआत 10 मई से होगी। वहीं फाइनल मुकाबला 25 मई को आयोजित होगी। ये टूर्नामेंट पटना के जगजीवन स्टेडियम में कराया जाना है। उद्घाटन समारोह में केंद्र और राज्य सरकार के कई मंत्री व जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। ओपन ट्रायल से होगा खिलाड़ियों का चयन बुधवार को खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सचिव रूपक कुमार और प्रदेश संयोजक वेद प्रकाश पांडेय ने प्रेस वार्ता को संबोधित किया। उन्होंने ने बताया कि, ‘टूर्नामेंट के लिए चयन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी होगी। बिहार के सभी 40 लोकसभा क्षेत्रों से खिलाड़ी इसमें हिस्सा ले सकेंगे। चयन के लिए ओपन ट्रायल आयोजित किए जाएंगे, जिससे हर प्रतिभाशाली खिलाड़ी को समान अवसर मिल सके।’ ऑनलाइन पोर्टल के जरिए होगा रजिस्ट्रेशन जानकारी के मुताबिक, महिला वर्ग का ट्रायल 14 से 16 अप्रैल के बीच होगा। वहीं, पुरुष वर्ग का ट्रायल 22 से 24 अप्रैल के बीच होगा। ट्रायल के आधार पर महिलाओं की 8 टीमें और पुरुषों की 6 टीमें बनाई जाएंगी। खेल के जरिए सामाजिक सशक्तिकरण का प्रयास प्रेस वार्ता में वक्ताओं ने स्पष्ट किया कि यह टूर्नामेंट सिर्फ एक खेल आयोजन नहीं, बल्कि सामाजिक बदलाव का एक प्रयास है। इसका मकसद वंचित वर्गों के युवाओं में आत्मविश्वास बढ़ाना और उन्हें आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करना है। रामविलास पासवान के विजन को आगे बढ़ाने की पहल कार्यक्रम के दौरान रूपक कुमार ने कहा कि, ‘यह आयोजन स्वर्गीय रामविलास पासवान के उस विजन को आगे बढ़ाने का प्रयास है, जिसमें समाज के हर वर्ग को आगे बढ़ने का समान अवसर मिले। यह टूर्नामेंट बिहार के युवाओं को खेल के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने के साथ-साथ उन्हें आत्मनिर्भर बनने की दिशा में प्रेरित करेगा।’  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *