स्कूल जा रहे 3 बच्चों को स्कॉर्पियो ने उड़ाया:भागलपुर में 20 फीट दूर उछलकर गिरे तीनों, 80KM/H की रफ्तार से ज्यादा थी गाड़ी की स्पीड

स्कूल जा रहे 3 बच्चों को स्कॉर्पियो ने उड़ाया:भागलपुर में 20 फीट दूर उछलकर गिरे तीनों, 80KM/H की रफ्तार से ज्यादा थी गाड़ी की स्पीड

भागलपुर में स्कॉर्पियो ने स्कूल जा रहे 3 बच्चों को रौंद दिया। तीनों की हालत गंभीर है। बच्चे साइकिल से स्कूल जा रहे थे। इसी दौरान सुल्तानगंज की ओर से आ रही स्कॉर्पियो ने उन्हें टक्कर मार दी। कार की स्पीड करीब 80 किमी प्रति घंटे की थी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बच्चे 20 फीट दूर सड़क पर गिरे। साइकिल कई पार्ट्स बिखर गई। स्थानीय लोगों ने बच्चों को गोद में उठाया और सुल्तानगंज रेफरल अस्पताल ले गए। जहां से मायागंज रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद कार ड्राइवर भागने की कोशिश करने लगा। स्थानीय लोगों ने उसका पीछ कर करीब 2 किमी दूर पकड़ लिया। सबसे पहले मौके से आई तस्वीरें देखिए… तीनों बच्चों की हालत गंभीर है घायलों की पहचान मदन पासवान के बेटे अंश कुमार (12), मिथलेश शाह की बेटी करुणा कुमारी (16) और रंजीत कुमार का बेटा दिव्यांशु कुमार (15) के रूप में हुई है। सभी महेशी गांव के रहने वाले हैं। सुल्तानगंज रेफरल अस्पताल के प्रभारी ने बताया कि स्कूल जाने के दौरान तीनों सड़क हादसे का शिकार हो गए। सभी को सिर में गंभीर चोट (हेड इंजरी) आई है। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मायागंज अस्पताल रेफर किया गया है। गाड़ी किसकी है पता लगाया जा रहा ASP संयम राजा ने बताया कि तीनों बच्चों की हालत गंभीर है। गाड़ी किसकी थी, कौन चला रहा था और किन परिस्थितियों में यह घटना हुई, इसकी जांच की जा रही है। फिलहाल प्राथमिकता घायलों को समय पर समुचित इलाज दिलाना है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। खबर लगातार अपडेट हो रही है… भागलपुर में स्कॉर्पियो ने स्कूल जा रहे 3 बच्चों को रौंद दिया। तीनों की हालत गंभीर है। बच्चे साइकिल से स्कूल जा रहे थे। इसी दौरान सुल्तानगंज की ओर से आ रही स्कॉर्पियो ने उन्हें टक्कर मार दी। कार की स्पीड करीब 80 किमी प्रति घंटे की थी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बच्चे 20 फीट दूर सड़क पर गिरे। साइकिल कई पार्ट्स बिखर गई। स्थानीय लोगों ने बच्चों को गोद में उठाया और सुल्तानगंज रेफरल अस्पताल ले गए। जहां से मायागंज रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद कार ड्राइवर भागने की कोशिश करने लगा। स्थानीय लोगों ने उसका पीछ कर करीब 2 किमी दूर पकड़ लिया। सबसे पहले मौके से आई तस्वीरें देखिए… तीनों बच्चों की हालत गंभीर है घायलों की पहचान मदन पासवान के बेटे अंश कुमार (12), मिथलेश शाह की बेटी करुणा कुमारी (16) और रंजीत कुमार का बेटा दिव्यांशु कुमार (15) के रूप में हुई है। सभी महेशी गांव के रहने वाले हैं। सुल्तानगंज रेफरल अस्पताल के प्रभारी ने बताया कि स्कूल जाने के दौरान तीनों सड़क हादसे का शिकार हो गए। सभी को सिर में गंभीर चोट (हेड इंजरी) आई है। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मायागंज अस्पताल रेफर किया गया है। गाड़ी किसकी है पता लगाया जा रहा ASP संयम राजा ने बताया कि तीनों बच्चों की हालत गंभीर है। गाड़ी किसकी थी, कौन चला रहा था और किन परिस्थितियों में यह घटना हुई, इसकी जांच की जा रही है। फिलहाल प्राथमिकता घायलों को समय पर समुचित इलाज दिलाना है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। खबर लगातार अपडेट हो रही है…  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *