बुलंदशहर पुलिस IGRS शिकायत निस्तारण में प्रदेश में प्रथम:4230 शिकायतों का निपटारा, 23 थानों ने शीर्ष रैंक हासिल की

बुलंदशहर पुलिस IGRS शिकायत निस्तारण में प्रदेश में प्रथम:4230 शिकायतों का निपटारा, 23 थानों ने शीर्ष रैंक हासिल की

बुलंदशहर पुलिस ने एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली (IGRS) के तहत शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण में पूरे प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के मार्गदर्शन में जिले ने यह उपलब्धि हासिल की। पुलिस ने कुल 4230 शिकायतों का सफलतापूर्वक निपटारा किया। मार्च माह में IGRS पोर्टल पर विभिन्न स्रोतों से कुल 4230 शिकायतें प्राप्त हुई थीं। इनमें ऑनलाइन संदर्भ, सीएम हेल्पलाइन, सीएम संदर्भ, पीजी पोर्टल और एसएसपी/डीएम संदर्भ शामिल थे। इन सभी शिकायतों का समय पर और गुणवत्तापूर्ण तरीके से निस्तारण किया गया। शिकायतकर्ताओं से प्राप्त संतुष्टिपूर्ण फीडबैक के आधार पर बुलंदशहर जनपद को पूरे प्रदेश में यह सर्वोच्च स्थान मिला है। यह उपलब्धि पुलिस की जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है। शिकायतों के निस्तारण में उत्कृष्ट योगदान देने वाले जनपद के 23 थानों ने शीर्ष रैंक हासिल की। इनमें कोतवाली नगर, कोतवाली देहात, अगौता, औरंगाबाद, महिला थाना, सिकंदराबाद, गुलावठी, स्याना, खानपुर, बीबीनगर, खुर्जा नगर, खुर्जा देहात, अरिनया, जहांगीरपुर, शिकारपुर, सलेमपुर, पहासू, अहमदगढ़, जहांगीराबाद, अहार, डिबाई, नरौरा और रामघाट प्रमुख हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की सराहना की। उन्होंने भविष्य में भी जनसेवा, संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ कार्य करते रहने के निर्देश दिए हैं। IGRS सेल में तैनात पुलिसकर्मियों और अव्वल रैंक वाले थानों में IGRS निस्तारण का कार्य देख रहे पुलिसकर्मियों को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *