आगर रोड हत्याकांड में तीन आरोपी गिरफ्तार, जुलूस निकाला:लिफ्ट मांगने को लेकर विवाद में युवक की हत्या, 4 घंटे में हुआ था खुलासा

आगर रोड हत्याकांड में तीन आरोपी गिरफ्तार, जुलूस निकाला:लिफ्ट मांगने को लेकर विवाद में युवक की हत्या, 4 घंटे में हुआ था खुलासा

उज्जैन के आगर रोड पर हुए युवक के हत्याकांड में चिमनगंजमंडी पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह हत्या लिफ्ट मांगने को लेकर हुए विवाद के बाद की गई थी। पुलिस ने इस मामले का खुलासा महज चार घंटे में कर दिया था। यह घटना 2 अप्रैल 2026 की सुबह करीब 8 बजे सामने आई, जब आगर रोड किनारे एक युवक का शव खून से लथपथ हालत में मिला। मृतक की पहचान उज्जैन के बेगमबाग कॉलोनी निवासी भुरु उर्फ आरिफ के रूप में हुई। पुलिस ने एफएसएल टीम और फोटोग्राफर की मदद से घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। गिरफ्तार आरोपियों का पुलिस ने निकाला जुलूस गिरफ्तार किए गए आरोपियों में से दो का पुलिस ने घटनास्थल पर जुलूस भी निकाला। इससे पहले एक आरोपी पकड़ा जा चुका था, जिसके बाद दो अन्य को भी गिरफ्तार किया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस ने शिवशक्ति नगर निवासी मोनू उर्फ दीपांशु (22), गांधी नगर निवासी लक्की (22) और रेहान मंसूरी (20) को गिरफ्तार किया है। वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली गई है। पुलिस अन्य साक्ष्य जुटा रही है और जांच जारी है। लिफ्ट मांगने पर हुआ था विवाद और हत्या सीसीटीवी फुटेज और मुखबिरों की सूचना के आधार पर जांच आगे बढ़ी। पूछताछ में सामने आया कि 1 अप्रैल की रात लिफ्ट मांगने को लेकर विवाद हुआ था। यह विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने मिलकर युवक पर चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी। इस त्वरित कार्रवाई में एएसपी आलोक शर्मा, सीएसपी पुष्पा प्रजापति और थाना प्रभारी गजेंद्र पचोरिया की टीम की अहम भूमिका रही। टीम में लक्ष्मण उईके, लिबिन खेस, महेश बैस, मनोज कटारिया सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *