Poonjar Assembly Election 2026: Poonjar की सियासी बिसात पर त्रिकोणीय जंग, LDF-UDF के बीच NDA का सबसे बड़ा दांव

Poonjar Assembly Election 2026: Poonjar की सियासी बिसात पर त्रिकोणीय जंग, LDF-UDF के बीच NDA का सबसे बड़ा दांव
केरल की सभी 140 विधानसभा सीटों पर 09 अप्रैल 2026 को मतदान होने हैं। राज्य की पुंजर विधानसभा सीट सबसे चर्चित और हाई प्रोफाइल सीटों में से एक है। पुंजर सीट कोट्टायम जिले में आती है और यहां का चुनावी इतिहास काफी दिलचस्प हो रहा है। बता दें कि प्रदेश की पुंजर सीट पर एक बार फिर से त्रिकोणीय मुकाबला और कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है।

इन चेहरों के बीच मुकाबला

बता दें कि इस बार पूंजर विधानसभा सीट पर तीन कद्दावर चेहरों के बीच सीधा मुकाबला देखने को मिल रही है। इस सीट पर सत्ताधारी LDF ने अपने वर्तमान विधायक सेबेस्टियन कुलथुंकल पर भरोसा जताया है।

इसे भी पढ़ें: Kerala Government की ‘Jyothi Scheme’, प्रवासी बच्चों को Education System से जोड़ने की बड़ी पहल

तो वहीं केरल कांग्रेस (एम) यानी KCM के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। वह अपने पिछले पांच सालों के विकास कार्यों और रबर किसानों के लिए गए कोशिशों के आधार पर दोबारा जीत की उम्मीद लगाए हैं। UDF यानी कांग्रेस गठबंधन ने सेबेस्टियन एम.जे., जिनको एडवोकेट साजी जोसेफ के नाम से भी जाना जाता है, उन पर भरोसा जताया है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि किस उम्मीदवार को जनता का समर्थन मिलेगा।
इस मुकाबले को दिलचस्प बनाने और सबसे ज्यादा चर्चा में लाने वाले उम्मीदवार पी. सी. जॉर्ज हैं। जोकि इस बार ऑफिशियल उम्मीदवार के रूप में NDA से चुनाव लड़ रहे हैं। साल 2021 में निर्दलीय चुनाव हारने के बाद वह अब बीजेपी के कमल के निशान पर अपना भाग्य आजमा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *