Puducherry Assembly Election 2026: Yanam सीट पर Ashok के लिए बड़ी चुनौती, क्या दोहरा पाएंगे 2021 की जीत

Puducherry Assembly Election 2026: Yanam सीट पर Ashok के लिए बड़ी चुनौती, क्या दोहरा पाएंगे 2021 की जीत
केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में 09 अप्रैल 2026 को एक चरण में मतदान होने हैं। वहीं मतगणना 04 मई 2026 को होगी। केंद्र शासित प्रदेश की 30 विधानसभा सीटों के लिए कुल 294 उम्मीदवार चुनावी रण में उतरकर अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इनमें से यामन विधानसभा सीट पर दिलचस्प और त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है। पिछले विधानसभा चुनाव में यामन सीट पर गोल्लापल्ली श्रीनिवास अशोक ने जीत हासिल की थी। ऐसे में इस बार उन पर जीत को दोहराने का दबाव है।

इन प्रत्याशियों के बीच कड़ा मुकाबला

यामना सीट पर अक्सर जोरदार मुकाबला देखने को मिलता है। इस चुनाव में मुकाबला और भी दिलचस्प और कड़ा होता जा रहा है। क्योंकि इस बार AINRC ने के एस. मल्लादी कृष्ण राव, TVK के ए थोटा राजू और INC के गोल्लापल्ली श्रीनिवास अशोक एक-दूसरे के आमने-सामने हैं। इन तीनों प्रत्याशियों के कारण यामन सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है।

इसे भी पढ़ें: Udhayanidhi Stalin का BJP पर बड़ा हमला, बोले- Puducherry बनी जनविरोधी नीतियों की Laboratory

पिछले चुनाव के परिणाम

बता दें कि यामन विधानसभा सीट पर साल 2021 के चुनाव में गोल्लापल्ली श्रीनिवास अशोक ने जीत हासिल की थी। उन्होंने एआईएनआरसी के एन. रंगासामी को पराजित किया था। जोकि दूसरे नंबर पर रहे थे। गोल्लापल्ली श्रीनिवास अशोक 17,132 वोट के साथ जीत हासिल की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *