दरभंगा शहर में बुधवार को बिजली की सप्लाई बाधित होगी। सहायक विद्युत कार्यपालक अभियंता राकेश रंजन ने बताया कि आरसीडी विभाग की ओर से लक्ष्मीसागर क्षेत्र में डीटीएच पर स्विच लगाने का कार्य किया जाएगा।
जिसको लेकर 33/11 केवी विद्युत शक्ति उपकेंद्र लक्ष्मीसागर से निकलने वाली 11 केवी गैस गोदाम फीडर की बिजली आपूर्ति सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक पूरी तरह बंद रहेगी। इसके अलावा मदर इंग्लिश स्कूल और विद्यापति चौक से जुड़े दो ट्रांसफॉर्मरों की लाइन भी दोपहर 2 बजे तक बाधित रहेगी।
जरूरी काम पहले निपटा लेने की अपील वहीं सुरक्षा कारणों से 11 केवी सदर फीडर को भी लगभग एक घंटे के लिए बंद रखा जाएगा। इस दौरान लक्ष्मीसागर पोस्ट ऑफिस, विद्यापति चौक, पासवान चौक, सदर थाना, धरमपुर इंडस्ट्रियल एरिया, चक्कर चौक, अंबेडकर चौक, बावन बीघा समेत आसपास के कई इलाके प्रभावित रहेंगे।
विभाग ने आम लोगों से अपील की है कि निर्धारित समय के दौरान वैकल्पिक व्यवस्था कर लें, ताकि असुविधा से बचा जा सके। दरभंगा शहर में बुधवार को बिजली की सप्लाई बाधित होगी। सहायक विद्युत कार्यपालक अभियंता राकेश रंजन ने बताया कि आरसीडी विभाग की ओर से लक्ष्मीसागर क्षेत्र में डीटीएच पर स्विच लगाने का कार्य किया जाएगा।
जिसको लेकर 33/11 केवी विद्युत शक्ति उपकेंद्र लक्ष्मीसागर से निकलने वाली 11 केवी गैस गोदाम फीडर की बिजली आपूर्ति सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक पूरी तरह बंद रहेगी। इसके अलावा मदर इंग्लिश स्कूल और विद्यापति चौक से जुड़े दो ट्रांसफॉर्मरों की लाइन भी दोपहर 2 बजे तक बाधित रहेगी।
जरूरी काम पहले निपटा लेने की अपील वहीं सुरक्षा कारणों से 11 केवी सदर फीडर को भी लगभग एक घंटे के लिए बंद रखा जाएगा। इस दौरान लक्ष्मीसागर पोस्ट ऑफिस, विद्यापति चौक, पासवान चौक, सदर थाना, धरमपुर इंडस्ट्रियल एरिया, चक्कर चौक, अंबेडकर चौक, बावन बीघा समेत आसपास के कई इलाके प्रभावित रहेंगे।
विभाग ने आम लोगों से अपील की है कि निर्धारित समय के दौरान वैकल्पिक व्यवस्था कर लें, ताकि असुविधा से बचा जा सके।