शराब लेकर जा रही पिकअप सड़क हादसे का शिकार:समस्तीपुर में 7 लाख रुपए की शराब बरामद, ड्राइवर गाड़ी को छोड़ कर फरार

समस्तीपुर के वैनी थाने के मुजौना दुर्गा मंदिर के पास शराब लेकर जा रही एक पिकअप आज शाम दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हालांकि इस घटना के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया। पिकअप पर करीब 7 लाख रुपए मूल्य की शराब लोड थी। जिसे पुलिस ने जब्त किया है। इस मामले में पुलिस ने उत्पाद थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। माना जा रहा है कि पिकअप पर तस्कर शराब की डिलेवरी देने के लिए जा रहे थे, लेकिन संतुलन बिगड़ने के कारण वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिसके बाद चालक और कारोबारी फरार हो गए हैं। उत्पाद अधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस की गस्ती दल जा रही थी इसी दौरान मुजौना दुर्गा मंदिर इमली चौक से ताजपुर जाने वाली सड़क पर एक पिकअप से पलटी हुई थी। गाड़ी से शराब की बदबू आ रही थी। जिसके बाद वाहन की तलाश की गई तो 92 कार्टन शराब बरामद की गई। जिसकी कीमत करीब 7 लाख के आसपास होगी। मालती गांव से बरामद हुई शराब उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर मालती गांव में छापेमारी 60 लीटर विदेशी शराब बरामद किया है। इस दौरान पुलिस ने राजीव कुमार नाम के तस्कर को गिरफ्तार किया है। राजीव के घर से 6 कार्टन विदेशी शराब बरामद की गई है। समस्तीपुर के वैनी थाने के मुजौना दुर्गा मंदिर के पास शराब लेकर जा रही एक पिकअप आज शाम दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हालांकि इस घटना के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया। पिकअप पर करीब 7 लाख रुपए मूल्य की शराब लोड थी। जिसे पुलिस ने जब्त किया है। इस मामले में पुलिस ने उत्पाद थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। माना जा रहा है कि पिकअप पर तस्कर शराब की डिलेवरी देने के लिए जा रहे थे, लेकिन संतुलन बिगड़ने के कारण वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिसके बाद चालक और कारोबारी फरार हो गए हैं। उत्पाद अधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस की गस्ती दल जा रही थी इसी दौरान मुजौना दुर्गा मंदिर इमली चौक से ताजपुर जाने वाली सड़क पर एक पिकअप से पलटी हुई थी। गाड़ी से शराब की बदबू आ रही थी। जिसके बाद वाहन की तलाश की गई तो 92 कार्टन शराब बरामद की गई। जिसकी कीमत करीब 7 लाख के आसपास होगी। मालती गांव से बरामद हुई शराब उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर मालती गांव में छापेमारी 60 लीटर विदेशी शराब बरामद किया है। इस दौरान पुलिस ने राजीव कुमार नाम के तस्कर को गिरफ्तार किया है। राजीव के घर से 6 कार्टन विदेशी शराब बरामद की गई है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *