अंबेडकर जयंती को लेकर BJP की बैठक:प्रतिमा स्थल पर स्वच्छता अभियान और दीपोत्सव के कार्यक्रम होंगे, कानपुर में मण्डल और बूथ स्तर पर टीम बनाई

अंबेडकर जयंती को लेकर BJP की बैठक:प्रतिमा स्थल पर स्वच्छता अभियान और दीपोत्सव के कार्यक्रम होंगे, कानपुर में मण्डल और बूथ स्तर पर टीम बनाई

भाजपा ने भारत रत्न और संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती से पहले भव्य कार्यक्रमों की तैयारी शुरू कर दी है। इसको लेकर आयोजित बैठक में निर्णय लिया गया कि सभी प्रतिमा स्थलों पर “दीपोत्सव” और “स्वच्छता अभियान” चलाया जाएगा, जिसमें कार्यकर्ता सक्रिय भागीदारी निभाएंगे।
बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष शिवराम सिंह ने की। उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर का जीवन सामाजिक समरसता, समानता और न्याय का प्रेरणास्रोत है, उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाना हर कार्यकर्ता का दायित्व है।
बैठक में तय हुआ कि मंडल और बूथ स्तर पर टीम गठित कर कार्यक्रमों को सफल बनाया जाएगा। कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए गए कि वे समय से प्रतिमा स्थलों पर पहुंचकर दीप प्रज्ज्वलन करें और स्वच्छता अभियान में भाग लें। साथ ही स्थानीय लोगों को भी इसमें जोड़ने का आह्वान किया गया।
इस दौरान जिला महामंत्री गणेश शुक्ला, जसविंदर सिंह, अर्जुन बेरिया, संजीव बेरी, राजन चौहान, ममता राजपूत, संगीता चौहान, जितेंद्र सिंह, लालजी तिवारी, हरजीवन, आशा पांडे, सुरेश मोदी और पप्पू पंडित सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *