इंडियन क्रिकेटर अर्शदीप सिंह की स्नेपचैट स्टोरी से गर्लफ्रेंड की चर्चा शुरू हो गई है। अर्शदीप ने स्नैपचैट पर एक लड़की का हाथ थामे फोटो शेयर की। इसमें कोई कैप्शन नहीं लिखा और न ही लड़की का चेहरा दिखाया। हालांकि अर्शदीप के फोटो शेयर करते ही फैंस ने लड़की के हाथ में टैटू को नोटिस कर लिया। जिसके बाद अर्शदीप का नाम एक पंजाबी मॉडल से जोड़ना शुरू कर दिया। अर्शदीप अभी IPL में पंजाब किंग्स की टीम से खेल रहे हैं। अभी तक अर्शदीप ने इस बारे में कुछ नहीं कहा है। वहीं जिस मॉडल के साथ उनका नाम जोड़ा जा रहा है, उनकी तरफ से भी कोई रिएक्शन नहीं आया है। वहीं परिवार की तरफ से भी लोग अभी इस पर बात नहीं कर रहे हैं। अर्शदीप की पोस्ट फोटो में क्या…
अर्शदीप ने जो फोटो पोस्ट की है, वह एक-दूसरे का हाथ पकड़े हुए हैं। इसमें लड़की के हाथ में एक टैटू दिख रहा है। यह टैटू हाथ के पिछले हिस्से पर बना हुआ है। यह टैटू “੧” है, यह सिक्खी का प्रतीक ‘एक ओंकार’ का हिस्सा है। फैंस ने तुरंत इसे मॉडल के पुराने इंस्टाग्राम फोटो और वीडियो से मैच किया। मॉडल के हाथ पर भी बिल्कुल वैसा ही और उसी जगह टैटू बना हुआ है। इसके बाद फैंस ने मॉडल के हाथ में टैटू और अर्शदीप की पोस्ट फोटो को बराबर लिखकर कहा कि मिस्ट्री सॉल्व हो गई है। मॉडल को लेकर चर्चा क्यों?
मॉडल के अर्शदीप से रिलेशन को लेकर ज्यादा चर्चा इसलिए भी हो रही है कि वह पंजाब किंग्स के मैच देखने भी पहुंची थीं। जिसकी उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फोटो भी शेयर कीं। इसी दौरान उन्होंने दर्शकों के बीच से फोटो खिंचवाईं, जिसमें उनके हाथ में टैटू नजर आ रहा है। हालांकि पड़ताल करने पर पता चला कि ये फोटो पिछले IPL की हैं। शादी को लेकर अर्शदीप और पिता ने क्या कहा था
अर्शदीप के पिता दर्शन सिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले एक इंटरव्यू में जब पत्रकार ने पूछा कि शादियां बहुत हो रही है। उसकी शादी कब करेंगे। इस पर उन्होंने हंसते हुए जवाब दिया कि वह कहता है कि अभी वेट करो। अभी टाइम है। अभी और काम बहुत है। शादी के लड्डू में वेट है। इसके बाद अर्शदीप सिंह ने भी एक इंटरव्यू में कहा है कि कहा कि पापा का हा ही मे एक इंटरव्यू आया है। उन्होंने 3-4 साल की शादी से फ्रीडम दे दी है। उन्हें मैने कहा कि जब तक मेरे चेहरे पर स्माइल चाहिए, तब तक शादी की बात न करें तो अच्छा है। कौन है मॉडल, जिससे अर्शदीप को जोड़ा जा रहा
जानकारी के मुताबिक मॉडल 1999 में जन्मी हैं और जम्मू की रहने वाली हैं। उन्होंने बीकॉम की डिग्री की है। वह फेमिना मिस इंडिया की फाइनलिस्ट भी रह चुकी हैं। जिसके बाद मॉडलिंग में कदम रखा। वह एक मैगजीन के कवर पर भी नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा उन्होंने बादशाह, जॉर्डन संधू, गुरू रंधावा जैसे कलाकारों के साथ काम किया है। इसके अलावा उनकी वेब सीरीज, पंजाबी और हिंदी फिल्म भी आ चुकी है। सोशल मीडिया पर उनके 4 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। वह अपने अकाउंट पर लाइफस्टाइल से जुड़ा कंटेंट शेयर करती हैं। ये खबरें भी पढ़ें… क्रिकेटर अर्शदीप ने खरीदी ब्लैक G वैगन, इस मर्सिडीज की कीमत ₹3.59 करोड़ भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने नई ब्लैक रंग की मर्सिडीज AMG G63 गाड़ी खरीदी है। उन्होंने इसके फोटो और वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं। फोटो में उनके साथ उनका परिवार भी मौजूद है। तस्वीरों में वह और उनके माता-पिता नई गाड़ी के साथ पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। इस लग्जरी SUV की कीमत 3.59 करोड़ रुपए (एक्स-शोरूम) है। देश में यह AMG बैज वाली सबसे महंगी गाड़ी मानी जाती है और बॉलीवुड से लेकर क्रिकेटर्स तक के बीच बेहद पॉपुलर है (पढ़ें पूरी खबर) क्रिकेटर अर्शदीप बोले- घर में सब बॉलिंग कोच बन गए:छक्का खाने पर पूछते हैं- तूने यॉर्कर क्यों नहीं डाली भारतीय क्रिकेटर अर्शदीप सिंह ने बताया कि घर में सारे उनके बॉलिंग कोच बन गए हैं। कोच का मैसेज कम आता है, घर से ज्यादा मैसेज आते हैं। मैच खत्म होने के आधे घंटे बाद ही पापा की तरफ से चैट, मम्मी बलजीत कौर और अब तो बहन गुरलीन कौर भी छेड़ती हैं। लिखती हैं- “तेरे को पता छक्का नहीं खाना था, तूने यॉर्कर क्यों नहीं डाली।” (पढ़ें पूरी खबर)
क्रिकेटर अर्शदीप ने लड़की का हाथ थामे फोटो डाली:फैंस ने वैसे ही टैटू वाली मॉडल ढूंढी; बोले- मिस्ट्री सॉल्व, ये PBKS के बॉलर की गर्लफ्रेंड


