शेखपुरा पुलिस ने डकैती और जानलेवा हमले के मामलों में फरार चल रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कोरमा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर डीह कुसुंभा और मुरारपुर गांव में छापेमारी कर इन आरोपियों को पकड़ा। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में डीह कुसुम्भा गांव निवासी कारू केवट उर्फ कामेश्वर केवट, मुरारपुर गांव निवासी विनोद राम और प्रकाश राम शामिल हैं। कारू केवट डकैती के एक पुराने मामले में वांछित था, जबकि विनोद राम और प्रकाश राम जानलेवा हमला, रंगदारी, आर्म्स एक्ट और शराब तस्करी जैसे गंभीर मामलों में फरार चल रहे थे। कोरमा थाना अध्यक्ष मुरारी कुमार ने बताया कि कारू केवट वर्ष 2006 में घाट कुसुम्भा प्रखंड के डीह कुसुंभा गांव में हुई एक डकैती की घटना में नामजद अभियुक्त था। वह इस मामले में वर्षों से फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए कोर्ट द्वारा इश्तहार वारंट जारी किया गया था, जिसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ा। कोर्ट ने जारी किया था गैर-जमानती वारंट विनोद राम और प्रकाश राम की तलाश जानलेवा हमले के मामले में लंबे समय से थी। कोर्ट ने इन दोनों के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया था। पुलिस ने बताया कि प्रकाश राम नगर थाना क्षेत्र के वाजिदपुर गांव में छिपकर रह रहा था। इस छापेमारी का नेतृत्व कोरमा थाना अध्यक्ष मुरारी कुमार ने किया। तीनों गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में शेखपुरा जेल भेज दिया गया है। शेखपुरा पुलिस ने डकैती और जानलेवा हमले के मामलों में फरार चल रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कोरमा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर डीह कुसुंभा और मुरारपुर गांव में छापेमारी कर इन आरोपियों को पकड़ा। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में डीह कुसुम्भा गांव निवासी कारू केवट उर्फ कामेश्वर केवट, मुरारपुर गांव निवासी विनोद राम और प्रकाश राम शामिल हैं। कारू केवट डकैती के एक पुराने मामले में वांछित था, जबकि विनोद राम और प्रकाश राम जानलेवा हमला, रंगदारी, आर्म्स एक्ट और शराब तस्करी जैसे गंभीर मामलों में फरार चल रहे थे। कोरमा थाना अध्यक्ष मुरारी कुमार ने बताया कि कारू केवट वर्ष 2006 में घाट कुसुम्भा प्रखंड के डीह कुसुंभा गांव में हुई एक डकैती की घटना में नामजद अभियुक्त था। वह इस मामले में वर्षों से फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए कोर्ट द्वारा इश्तहार वारंट जारी किया गया था, जिसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ा। कोर्ट ने जारी किया था गैर-जमानती वारंट विनोद राम और प्रकाश राम की तलाश जानलेवा हमले के मामले में लंबे समय से थी। कोर्ट ने इन दोनों के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया था। पुलिस ने बताया कि प्रकाश राम नगर थाना क्षेत्र के वाजिदपुर गांव में छिपकर रह रहा था। इस छापेमारी का नेतृत्व कोरमा थाना अध्यक्ष मुरारी कुमार ने किया। तीनों गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में शेखपुरा जेल भेज दिया गया है।


