जोधपुर रेंज के फलोदी जिले की मतोड़ा थाना पुलिस ने हत्या का प्रयास ओर मारपीट के मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहे थे। आरोपियों ने कुल्हाड़ी और अन्य हथियारों से परिवादी पर हमला किया था। जिससे परिवादी बेहोश हो गया था। बाद में उसे जोधपुर के मथुरादास माथुर हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया था। जहां उसका इलाज चला। फलोदी SP सतनाम सिंह ने बताया कि पुलिस थाना मतोड़ा हल्के के कस्बे पल्ली प्रथम में 19 अगस्त 2025 को आपसी रंजिश को लेकर घटना हुई थी। जिसमें तुलछाराम पुत्र रामूराम जाट के साथ हत्या का प्रयास व मारपीट करने के वांछित अपराधी पेमाराम पुत्र तेजाराम जाट निवासी पल्ली प्रथम व लिछाराम पुत्र तेजाराम जाट निवासी पल्ली प्रथम थाना मतोड़ा को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।


