भागलपुर में थ्रेसर मशीन में महिला की साड़ी फंसी:मौके पर हुई मौत, पति बोला- घर की लक्ष्मी थी, अब इस दुनिया में नहीं रही

भागलपुर में थ्रेसर मशीन की चपेट में आने से महिला की दर्दनाक मौत हो गई। मशीन में साड़ी फंसने से हादसा हुआ है। मृतका की पहचान बजरंगी मंडल की पत्नी सुबो देवी (28) के तौर पर हुई है। घटना नाथनगर थाना क्षेत्र के फतेहपुर स्थित दक्षिण बहियार की है। मंगलवार को वह अपने पति के साथ गेहूं की फसल तैयार कराने के लिए खेत पर गई थी। पति गेहूं के गट्ठर ला रहे थे, जबकि पत्नी उसे मशीन में डाल रही थी। तभी साड़ी मशीन में फंस गई। सिर मशीन के अंदर फंस गई। आनन-फानन में मशीन बंद कर किसी तरह महिला को बाहर निकाला गया। इसके बाद एंबुलेंस से मायागंज अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घर में मचा कोहराम पति बजरंगी मंडल ने बताया कि फसल तैयार करने के लिए मजदूर नहीं मिले, इसलिए पहली बार पत्नी को साथ लेकर गए थे। वह घर की लक्ष्मी थी, अब इस दुनिया में नहीं रही। हादसे के बाद दो मिनट के अंदर मशीन बंद कर पत्नी को निकाला, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। चार बच्चे ही सभी को रो-रोकर बुरा हाल है। भागलपुर में थ्रेसर मशीन की चपेट में आने से महिला की दर्दनाक मौत हो गई। मशीन में साड़ी फंसने से हादसा हुआ है। मृतका की पहचान बजरंगी मंडल की पत्नी सुबो देवी (28) के तौर पर हुई है। घटना नाथनगर थाना क्षेत्र के फतेहपुर स्थित दक्षिण बहियार की है। मंगलवार को वह अपने पति के साथ गेहूं की फसल तैयार कराने के लिए खेत पर गई थी। पति गेहूं के गट्ठर ला रहे थे, जबकि पत्नी उसे मशीन में डाल रही थी। तभी साड़ी मशीन में फंस गई। सिर मशीन के अंदर फंस गई। आनन-फानन में मशीन बंद कर किसी तरह महिला को बाहर निकाला गया। इसके बाद एंबुलेंस से मायागंज अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घर में मचा कोहराम पति बजरंगी मंडल ने बताया कि फसल तैयार करने के लिए मजदूर नहीं मिले, इसलिए पहली बार पत्नी को साथ लेकर गए थे। वह घर की लक्ष्मी थी, अब इस दुनिया में नहीं रही। हादसे के बाद दो मिनट के अंदर मशीन बंद कर पत्नी को निकाला, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। चार बच्चे ही सभी को रो-रोकर बुरा हाल है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *