कोडरमा में कुएं से मिली लापता महिला की बॉडी:2 दिन पहले महुआ चुनने निकली थी, वापस लौटी ही नहीं, परिजनों ने दर्ज कराई थी रिपोर्ट

कोडरमा में कुएं से मिली लापता महिला की बॉडी:2 दिन पहले महुआ चुनने निकली थी, वापस लौटी ही नहीं, परिजनों ने दर्ज कराई थी रिपोर्ट

कोडरमा जिले के तिलैया डैम ओपी क्षेत्र से एक लापता महिला का शव मिला। शव कुएं से बरामद किया गया। इसके बाद से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान गीता देवी के रूप में की गई। उसके पति का नाम कारू साव है। जानकारी के अनुसार, गीता देवी 5 अप्रैल को सुबह करीब 11 बजे अपने घर से महुआ चुनने के लिए निकली थी। घर से निकलने के बाद वह वापस नहीं लौटी। काफी देर तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने पहले अपने स्तर पर खोजबीन की। आस-पड़ोस, रिश्तेदारों और जान-पहचान के लोगों से पूछताछ की गई, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद उनकी सास मोहिनी देवी ने तिलैया डैम ओपी में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। कुएं में शव मिलने से मची हलचल मंगलवार की सुबह एक स्थानीय व्यक्ति जब तिलैया डैम ओपी के समीप स्थित एक कुएं के पास गया, तो उसने कुएं में एक महिला का शव तैरता हुआ देखा। यह दृश्य देखकर उसने शोर मचाया, जिससे आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए। सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। खबर मिलते ही ओपी प्रभारी प्रेम कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। शव को कुएं से बाहर निकलवाया। शव मिलने की खबर से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। देखते ही देखते सैकड़ों की संख्या में लोग घटनास्थल पर जमा हो गए। पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करते हुए आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू की। पैर फिसलने से डूबने की आशंका ओपी प्रभारी प्रेम कुमार ने बताया कि गुमशुदगी की रिपोर्ट मिलने के बाद से ही पुलिस महिला की तलाश में जुटी हुई थी। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि महुआ चुनने के दौरान उनका पैर फिसल गया होगा और वह कुएं में गिर गई होंगी। हालांकि, पुलिस मामले के हर पहलू की गंभीरता से जांच कर रही है ताकि घटना के पीछे की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सके। प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला अकेले ही महुआ चुनने गई हुई थी। उनके दो पुत्र व एक पुत्री हैं। पति विजयवाड़ा में मजदूरी करते हैं। कोडरमा जिले के तिलैया डैम ओपी क्षेत्र से एक लापता महिला का शव मिला। शव कुएं से बरामद किया गया। इसके बाद से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान गीता देवी के रूप में की गई। उसके पति का नाम कारू साव है। जानकारी के अनुसार, गीता देवी 5 अप्रैल को सुबह करीब 11 बजे अपने घर से महुआ चुनने के लिए निकली थी। घर से निकलने के बाद वह वापस नहीं लौटी। काफी देर तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने पहले अपने स्तर पर खोजबीन की। आस-पड़ोस, रिश्तेदारों और जान-पहचान के लोगों से पूछताछ की गई, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद उनकी सास मोहिनी देवी ने तिलैया डैम ओपी में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। कुएं में शव मिलने से मची हलचल मंगलवार की सुबह एक स्थानीय व्यक्ति जब तिलैया डैम ओपी के समीप स्थित एक कुएं के पास गया, तो उसने कुएं में एक महिला का शव तैरता हुआ देखा। यह दृश्य देखकर उसने शोर मचाया, जिससे आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए। सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। खबर मिलते ही ओपी प्रभारी प्रेम कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। शव को कुएं से बाहर निकलवाया। शव मिलने की खबर से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। देखते ही देखते सैकड़ों की संख्या में लोग घटनास्थल पर जमा हो गए। पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करते हुए आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू की। पैर फिसलने से डूबने की आशंका ओपी प्रभारी प्रेम कुमार ने बताया कि गुमशुदगी की रिपोर्ट मिलने के बाद से ही पुलिस महिला की तलाश में जुटी हुई थी। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि महुआ चुनने के दौरान उनका पैर फिसल गया होगा और वह कुएं में गिर गई होंगी। हालांकि, पुलिस मामले के हर पहलू की गंभीरता से जांच कर रही है ताकि घटना के पीछे की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सके। प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला अकेले ही महुआ चुनने गई हुई थी। उनके दो पुत्र व एक पुत्री हैं। पति विजयवाड़ा में मजदूरी करते हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *