मधेपुरा में 7 हजार रुपए रिश्वत लेते SI गिरफ्तार:जमीन संबंधी रिपोर्ट भेजने के लिए ले रहे थे घूस, पटना विजिलेंस ने की कार्रवाई

मधेपुरा में 7 हजार रुपए रिश्वत लेते SI गिरफ्तार:जमीन संबंधी रिपोर्ट भेजने के लिए ले रहे थे घूस, पटना विजिलेंस ने की कार्रवाई

मधेपुरा के पुरैनी थाना में पदस्थापित एक सब इंस्पेक्टर को विजिलेंस की टीम ने मंगलवार को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी एसआई अनिल कुमार सिंह जमीन से संबंधित जांच प्रतिवेदन भेजने के एवज में 7 हजार रुपये घूस ले रहे थे। इस संबंध में औराय निवासी वशिष्ठ कुमार वर्मा ने 20 मार्च को निगरानी विभाग, पटना में लिखित आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया था कि अनुमंडल पदाधिकारी कार्यालय से जमीन संबंधी जांच प्रतिवेदन मांगा गया था। इस मामले में थानाध्यक्ष द्वारा जांच का जिम्मा पुरैनी थाना के एसआई अनिल कुमार सिंह को सौंपा गया था। आरोप है कि उन्होंने जांच कार्य को लंबित रखते हुए परिवादी से 10 हजार रुपए रिश्वत की मांग शुरू कर दी। कई दिनों तक टालमटोल करने के बाद अंततः उन्होंने 7 हजार रुपये देने की बात कही। 7 हजार रुपए घूस लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया शिकायत मिलने के बाद निगरानी विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की और जाल बिछाया। मंगलवार को पूर्व निर्धारित योजना के तहत विजिलेंस टीम ने पुरैनी थाना के पास स्थित एक चौक पर कार्रवाई करते हुए एसआई अनिल कुमार सिंह को 7 हजार रुपये घूस लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही निगरानी विभाग के डीएसपी आसिफ इकबाल मेंहदी ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। उन्होंने कहा कि आगे की कार्रवाई के लिए आरोपी को पटना ले जाया जाएगा। मधेपुरा के पुरैनी थाना में पदस्थापित एक सब इंस्पेक्टर को विजिलेंस की टीम ने मंगलवार को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी एसआई अनिल कुमार सिंह जमीन से संबंधित जांच प्रतिवेदन भेजने के एवज में 7 हजार रुपये घूस ले रहे थे। इस संबंध में औराय निवासी वशिष्ठ कुमार वर्मा ने 20 मार्च को निगरानी विभाग, पटना में लिखित आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया था कि अनुमंडल पदाधिकारी कार्यालय से जमीन संबंधी जांच प्रतिवेदन मांगा गया था। इस मामले में थानाध्यक्ष द्वारा जांच का जिम्मा पुरैनी थाना के एसआई अनिल कुमार सिंह को सौंपा गया था। आरोप है कि उन्होंने जांच कार्य को लंबित रखते हुए परिवादी से 10 हजार रुपए रिश्वत की मांग शुरू कर दी। कई दिनों तक टालमटोल करने के बाद अंततः उन्होंने 7 हजार रुपये देने की बात कही। 7 हजार रुपए घूस लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया शिकायत मिलने के बाद निगरानी विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की और जाल बिछाया। मंगलवार को पूर्व निर्धारित योजना के तहत विजिलेंस टीम ने पुरैनी थाना के पास स्थित एक चौक पर कार्रवाई करते हुए एसआई अनिल कुमार सिंह को 7 हजार रुपये घूस लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही निगरानी विभाग के डीएसपी आसिफ इकबाल मेंहदी ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। उन्होंने कहा कि आगे की कार्रवाई के लिए आरोपी को पटना ले जाया जाएगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *