औरैया की अछल्दा रेलवे क्रॉसिंग पर लगा लंबा जाम:लगातार ट्रेनों के कारण एम्बुलेंस फंसी, 17 मिनट बाद खुला फाटक

औरैया की अछल्दा रेलवे क्रॉसिंग पर लगा लंबा जाम:लगातार ट्रेनों के कारण एम्बुलेंस फंसी, 17 मिनट बाद खुला फाटक

मंगलवार सुबह अछल्दा रेलवे क्रॉसिंग पर फाटक देर से खुलने के कारण लंबा जाम लग गया। दिल्ली-हावड़ा रूट पर हुए इस जाम में मरीज लेने जा रही एक एम्बुलेंस भी फंस गई। वाहनों को लगभग 17 मिनट तक जाम का सामना करना पड़ा। अछल्दा रेलवे क्रॉसिंग पर फाटक मंगलवार सुबह लगभग 8 बजकर 38 मिनट पर बंद हुआ। लगातार ट्रेनों के आवागमन के कारण इसे देर तक नहीं खोला गया। इसके चलते अछल्दा-फफूंद-बिधूना मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। लगभग 17 मिनट बाद, सुबह 8 बजकर 55 मिनट पर फाटक खोला गया। फाटक खुलते ही बड़े वाहनों के आगे बाइकों का काफिला तेजी से निकला, जिससे बड़े वाहन अपनी जगह से हिल भी नहीं पाए। जाम के कारण पैदल राहगीरों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *