झांसी में सरकारी स्कूल के टीचर की मौत:परिजन बोले- अचानक हार्ट अटैक आया, इलाज के दौरान दम तोड़ा

झांसी में सरकारी स्कूल के टीचर की मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि उनको हार्ट अटैक आया है। पहले सीने में अचानक दर्द उठा तो प्राइवेट अस्पताल ले गए। जहां पर इलाज के दौरान टीचर की मौत हो गई। टीचर की मौत के बाद घर में मातम छाया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पूरा मामला सदर बाजार का है। प्राइमरी स्कूल में टीचर थे मृतक का नाम प्रदीप यादव (48) पुत्र महेंद्र यादव था। वह मूलरूप से मोंठ के बमरौली गांव के रहने वाले थे। वर्तमान में अपने परिवार के साथ सदर बाजार में रहते थे। मृतक के साथी छत्रपाल सिंह यादव ने बताया कि प्रदीप यादव बबीना के डंगरिया गांव के प्राइमरी स्कूल में टीचर थे। रात को वह घर पर थे, अचानक सीने में दर्द और बेचैनी होने लगी। तब प्रदीप को प्राइवेट अस्पताल में ले गए। वहां पर इलाज के दौरान प्रदीप की मौत हो गई। प्रदीप यादव की मौत के बाद घर में मातम छाया है। प्रदीप यादव के एक बेटा और एक बेटी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *