किशनगंज में मजदूर ने किया सुसाइड:पत्नी बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ भागी, कर्ज के दबाव से था परेशान

किशनगंज में मजदूर ने किया सुसाइड:पत्नी बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ भागी, कर्ज के दबाव से था परेशान

किशनगंज में पत्नी के फरार होने और कर्ज के दबाव से मानसिक रूप से परेशान एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना रविवार शाम को कोचाधामन थाना क्षेत्र के कन्हैया बाड़ी शर्मा टोला में हुई। मृतक की पहचान 30 वर्षीय जमरू कुमार शर्मा, पिता करबुलिया शर्मा के रूप में की गई है। जमरू का शव उसके टीन के घर में फांसी के फंदे से लटका मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और रस्सी काटकर शव को नीचे उतारा। घटनास्थल पर एफएसएल (फोरेंसिक साइंस लैब) की टीम ने भी महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। देर रात पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। 7 साल पहले हुई थी शादी परिजनों ने बताया कि जमरू की शादी सात वर्ष पहले हुई थी और उसके तीन बच्चे हैं। वह रोजगार के सिलसिले में बाहर रहता था। जमरू की अनुपस्थिति में उसकी पत्नी ने उसे बिना बताए 70 हजार रुपये का कर्ज ले लिया था। बाद में वह बच्चों को घर में छोड़कर अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। फाइनेंस कर्मी उस पर कर्ज चुकाने का दबाव बनाने लगे पत्नी के फरार होने के बाद जब जमरू घर लौटा, तो फाइनेंस कर्मी उस पर कर्ज चुकाने का दबाव बनाने लगे। पत्नी के वियोग और कर्ज के दबाव के कारण जमरू डिप्रेशन में चला गया था और गुमसुम रहने लगा था। उसकी मौत के बाद अब परिजनों को उसके बच्चों के पालन-पोषण की चिंता सता रही है। किशनगंज में पत्नी के फरार होने और कर्ज के दबाव से मानसिक रूप से परेशान एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना रविवार शाम को कोचाधामन थाना क्षेत्र के कन्हैया बाड़ी शर्मा टोला में हुई। मृतक की पहचान 30 वर्षीय जमरू कुमार शर्मा, पिता करबुलिया शर्मा के रूप में की गई है। जमरू का शव उसके टीन के घर में फांसी के फंदे से लटका मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और रस्सी काटकर शव को नीचे उतारा। घटनास्थल पर एफएसएल (फोरेंसिक साइंस लैब) की टीम ने भी महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। देर रात पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। 7 साल पहले हुई थी शादी परिजनों ने बताया कि जमरू की शादी सात वर्ष पहले हुई थी और उसके तीन बच्चे हैं। वह रोजगार के सिलसिले में बाहर रहता था। जमरू की अनुपस्थिति में उसकी पत्नी ने उसे बिना बताए 70 हजार रुपये का कर्ज ले लिया था। बाद में वह बच्चों को घर में छोड़कर अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। फाइनेंस कर्मी उस पर कर्ज चुकाने का दबाव बनाने लगे पत्नी के फरार होने के बाद जब जमरू घर लौटा, तो फाइनेंस कर्मी उस पर कर्ज चुकाने का दबाव बनाने लगे। पत्नी के वियोग और कर्ज के दबाव के कारण जमरू डिप्रेशन में चला गया था और गुमसुम रहने लगा था। उसकी मौत के बाद अब परिजनों को उसके बच्चों के पालन-पोषण की चिंता सता रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *