दरभंगा ज्वेलरी शॉप लूटकांड में गिरफ्तार 6 आरोपियों से पूछताछ:रिमांड पर लेने की तैयारी, गिरोह में शामिल सदस्यों की तलाश; मुठभेड़ में एक अपराधी को लगी थी गोली

दरभंगा ज्वेलरी शॉप लूटकांड में गिरफ्तार 6 आरोपियों से पूछताछ:रिमांड पर लेने की तैयारी, गिरोह में शामिल सदस्यों की तलाश; मुठभेड़ में एक अपराधी को लगी थी गोली

दरभंगा में प्रेम ज्वेलरी शॉप से लूटकांड में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। एसटीएफ, दरभंगा और बेगूसराय पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में गिरफ्तार छह बदमाशों को रिमांड पर लेने की तैयारी है। रिमांड पर लेकर पुलिस पूछताछ करेगी। घटना बेगूसराय और समस्तीपुर जिला के सीमावर्ती मंसूरचक थाना क्षेत्र के नारायणपुर चौक के पास की है। गिरफ्तार आरोपियों में बेगूसराय जिला निवासी मंगल कुमार, अविनाश कुमार, गौतम कुमार, विक्की कुमार और आर्यन कुमार शामिल है। पवन झा मधुबनी के भैरव स्थान थाना क्षेत्र का रहने वाला है। मंगल कुमार के खिलाफ बेगूसराय के मुफस्सिल थाना में आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज है। आर्यन के खिलाफ समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना में आर्म्स एक्ट का केस दर्ज है। पूछताछ में कबूला जुर्म सभी आरोपियों ने प्रारंभिक पूछताछ में लूटकांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। आरोपी मंगल कुमार ने 24 मार्च को बेगूसराय के तेघड़ा क्षेत्र में हुए एक्सिस बैंक लूटकांड में भी शामिल होने की बात कबूल की है। रिमांड पर लेकर होगी पूछताछ एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी ने बताया कि बेगूसराय में गिरफ्तार आरोपियों को दरभंगा लाकर रिमांड पर लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। रिमांड के दौरान आरोपियों से गहन पूछताछ कर लूटे गए सोना-चांदी की बरामदगी और पूरे गिरोह का खुलासा किया जाएगा। फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है। अन्य संभावित आरोपियों की तलाश भी जारी है। मुठभेड़ के बाद दबोचे गए अपराधी तेघड़ा डीएसपी को शनिवार को सूचना मिली थी कि दरभंगा में 2 करोड़ के जेवरात लूटकांड में शामिल बदमाश होटल पर है। इस सूचना के आधार पर पुलिस की टीम होटल पहुंची तो बदमाश नाश्ता कर रहे थे। पुलिस को देखते ही भागने लगे। इस दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की ओर से भी फायरिंग की गई। इसमें एक बदमाश के पैर में गोली गली है। पुलिस ने घायल समेत 6 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। घायल बदमाश बलिया थाना क्षेत्र के गोखले नगर विष्णुपुर के रहने वाले अखिलेश कुमार का बेटा मंगल कुमार (20) है। मौके से 1 पिस्टल, 1 देसी कट्टा, 9 जिंदा कारतूस, 3 बाइक, 4 मोबाइल, चांदी के जेवरात बरामद की गई। अब जानिए क्या है पूरा मामला शुक्रवार को दिनदहाड़े बड़ा बाजार स्थित प्रेम ज्वेलरी शॉप से 2 करोड़ के जेवरात की लूट हुई थी। 4 अपराधियों ने ज्वेलरी शॉप को निशाना बनाते हुए हथियार के बल पर इस वारदात को अंजाम दिया है। अपराधी 25 लाख कैश भी लेकर फरार हो गए। घटना नगर थाना क्षेत्र के बड़ा बाजार की है। अपराधियों ने 20 मिनट में वारदात को अंजाम दिया है। बदमाशों के भागने का CCTV फुटेज भी सामने आया है। जिसमें वो मुंह बांधकर भागते नजर आ रहे है। दिनदहाड़े हुई इस घटना से बाजार क्षेत्र में दहशत का माहौल है। कुछ बोला तो ठोक देंगे, चुपचाप बैठो ज्वेलरी दुकान के मालिक मनोज ठाकुर ने कहा, मैं ग्राहक से डील कर रहा था। दुकान में सोने और चांदी का सामान बिखरा हुआ था। 4 बदमाश पहुंचे। सभी के हाथ में पिस्टल थी। बदमाशों ने सभी को गाली दी। हमने कोई भी विरोध नहीं किया। बदमाशों ने कहा था कि कोई भी कुछ बोलेगा तो ठोक देंगे। 4 बैग में ज्वेलरी और कैश भरकर ले गए।’ 2 करोड़ की ज्वेलरी और 20 लाख के आसपास कैश लेकर बदमाश गए है। दुकान में सेम डे का कैश थोड़ी रहता है। दुकान में उस वक्त 2 ओनर, 2 कर्मी और 2 ग्राहक थे। ग्राहक का कैश भी बदमाश लेकर गए है। बदमाश पूरी तरह से आक्रमक थे। दरभंगा में प्रेम ज्वेलरी शॉप से लूटकांड में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। एसटीएफ, दरभंगा और बेगूसराय पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में गिरफ्तार छह बदमाशों को रिमांड पर लेने की तैयारी है। रिमांड पर लेकर पुलिस पूछताछ करेगी। घटना बेगूसराय और समस्तीपुर जिला के सीमावर्ती मंसूरचक थाना क्षेत्र के नारायणपुर चौक के पास की है। गिरफ्तार आरोपियों में बेगूसराय जिला निवासी मंगल कुमार, अविनाश कुमार, गौतम कुमार, विक्की कुमार और आर्यन कुमार शामिल है। पवन झा मधुबनी के भैरव स्थान थाना क्षेत्र का रहने वाला है। मंगल कुमार के खिलाफ बेगूसराय के मुफस्सिल थाना में आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज है। आर्यन के खिलाफ समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना में आर्म्स एक्ट का केस दर्ज है। पूछताछ में कबूला जुर्म सभी आरोपियों ने प्रारंभिक पूछताछ में लूटकांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। आरोपी मंगल कुमार ने 24 मार्च को बेगूसराय के तेघड़ा क्षेत्र में हुए एक्सिस बैंक लूटकांड में भी शामिल होने की बात कबूल की है। रिमांड पर लेकर होगी पूछताछ एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी ने बताया कि बेगूसराय में गिरफ्तार आरोपियों को दरभंगा लाकर रिमांड पर लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। रिमांड के दौरान आरोपियों से गहन पूछताछ कर लूटे गए सोना-चांदी की बरामदगी और पूरे गिरोह का खुलासा किया जाएगा। फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है। अन्य संभावित आरोपियों की तलाश भी जारी है। मुठभेड़ के बाद दबोचे गए अपराधी तेघड़ा डीएसपी को शनिवार को सूचना मिली थी कि दरभंगा में 2 करोड़ के जेवरात लूटकांड में शामिल बदमाश होटल पर है। इस सूचना के आधार पर पुलिस की टीम होटल पहुंची तो बदमाश नाश्ता कर रहे थे। पुलिस को देखते ही भागने लगे। इस दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की ओर से भी फायरिंग की गई। इसमें एक बदमाश के पैर में गोली गली है। पुलिस ने घायल समेत 6 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। घायल बदमाश बलिया थाना क्षेत्र के गोखले नगर विष्णुपुर के रहने वाले अखिलेश कुमार का बेटा मंगल कुमार (20) है। मौके से 1 पिस्टल, 1 देसी कट्टा, 9 जिंदा कारतूस, 3 बाइक, 4 मोबाइल, चांदी के जेवरात बरामद की गई। अब जानिए क्या है पूरा मामला शुक्रवार को दिनदहाड़े बड़ा बाजार स्थित प्रेम ज्वेलरी शॉप से 2 करोड़ के जेवरात की लूट हुई थी। 4 अपराधियों ने ज्वेलरी शॉप को निशाना बनाते हुए हथियार के बल पर इस वारदात को अंजाम दिया है। अपराधी 25 लाख कैश भी लेकर फरार हो गए। घटना नगर थाना क्षेत्र के बड़ा बाजार की है। अपराधियों ने 20 मिनट में वारदात को अंजाम दिया है। बदमाशों के भागने का CCTV फुटेज भी सामने आया है। जिसमें वो मुंह बांधकर भागते नजर आ रहे है। दिनदहाड़े हुई इस घटना से बाजार क्षेत्र में दहशत का माहौल है। कुछ बोला तो ठोक देंगे, चुपचाप बैठो ज्वेलरी दुकान के मालिक मनोज ठाकुर ने कहा, मैं ग्राहक से डील कर रहा था। दुकान में सोने और चांदी का सामान बिखरा हुआ था। 4 बदमाश पहुंचे। सभी के हाथ में पिस्टल थी। बदमाशों ने सभी को गाली दी। हमने कोई भी विरोध नहीं किया। बदमाशों ने कहा था कि कोई भी कुछ बोलेगा तो ठोक देंगे। 4 बैग में ज्वेलरी और कैश भरकर ले गए।’ 2 करोड़ की ज्वेलरी और 20 लाख के आसपास कैश लेकर बदमाश गए है। दुकान में सेम डे का कैश थोड़ी रहता है। दुकान में उस वक्त 2 ओनर, 2 कर्मी और 2 ग्राहक थे। ग्राहक का कैश भी बदमाश लेकर गए है। बदमाश पूरी तरह से आक्रमक थे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *