मोतिहारी में जहरीली शराब कांड से मरने वालों की संख्या बढ़कर 10 हो गई है। रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के बालगंगा गांव निवासी 35 वर्षीय लड्डू साह की इलाज के दौरान मौत हो गई। वह पिछले कई दिनों से मदन राज नर्सिंग होम में भर्ती थे। बताया गया है कि लड्डू साह ने 1 अप्रैल की देर शाम जहरीली शराब का सेवन किया था, जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई। 2 अप्रैल को परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए नर्सिंग होम में भर्ती कराया था। उनके साथ भर्ती हुए तीन अन्य लोगों की हालत में सुधार हुआ, लेकिन लड्डू साह को बचाया नहीं जा सका। पोस्टमार्टम के बाद देर रात शव परिजनों को सौंप दिया गया लड्डू साह की मौत की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद देर रात शव परिजनों को सौंप दिया गया। लड्डू साह अपने परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। वह टेम्पो चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके परिवार में बूढ़ी मां, पत्नी और पांच बेटियां हैं, जिनमें से एक बेटी विवाह योग्य है। पिता की मृत्यु के बाद से ही घर की पूरी जिम्मेदारी उनके कंधों पर थी। एक बार फिर प्रशासन और समाज के सामने गंभीर सवाल खड़े कर दिए इस घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है। जहरीली शराब कांड ने एक बार फिर प्रशासन और समाज के सामने गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जहरीली शराबकांड में अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 10 से ज्यादा लोग अस्पताल में भर्ती हैं। मृतकों में लड्डू साह, चंदू कुमार, प्रमोद यादव, परीक्षण मांझी, हीरालाल भगत, लालकिशोर राय, संपत साह, लड्डू साह, विनोद शाह और योद्धा मांझी हैं। मोतिहारी में जहरीली शराब कांड से मरने वालों की संख्या बढ़कर 10 हो गई है। रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के बालगंगा गांव निवासी 35 वर्षीय लड्डू साह की इलाज के दौरान मौत हो गई। वह पिछले कई दिनों से मदन राज नर्सिंग होम में भर्ती थे। बताया गया है कि लड्डू साह ने 1 अप्रैल की देर शाम जहरीली शराब का सेवन किया था, जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई। 2 अप्रैल को परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए नर्सिंग होम में भर्ती कराया था। उनके साथ भर्ती हुए तीन अन्य लोगों की हालत में सुधार हुआ, लेकिन लड्डू साह को बचाया नहीं जा सका। पोस्टमार्टम के बाद देर रात शव परिजनों को सौंप दिया गया लड्डू साह की मौत की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद देर रात शव परिजनों को सौंप दिया गया। लड्डू साह अपने परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। वह टेम्पो चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके परिवार में बूढ़ी मां, पत्नी और पांच बेटियां हैं, जिनमें से एक बेटी विवाह योग्य है। पिता की मृत्यु के बाद से ही घर की पूरी जिम्मेदारी उनके कंधों पर थी। एक बार फिर प्रशासन और समाज के सामने गंभीर सवाल खड़े कर दिए इस घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है। जहरीली शराब कांड ने एक बार फिर प्रशासन और समाज के सामने गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जहरीली शराबकांड में अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 10 से ज्यादा लोग अस्पताल में भर्ती हैं। मृतकों में लड्डू साह, चंदू कुमार, प्रमोद यादव, परीक्षण मांझी, हीरालाल भगत, लालकिशोर राय, संपत साह, लड्डू साह, विनोद शाह और योद्धा मांझी हैं।


