मुजफ्फरपुर में पुलिस ने एलपीजी गैस की कालाबाजारी और अवैध रिफिलिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। गुप्त सूचना के आधार पर मोतीपुर थाना क्षेत्र के नरियार में चल रहे एक बड़े रैकेट का पर्दाफाश किया। मौके से एक नेपाल नंबर का गैस टैंकर, सिलेंडरों से लदी एक पिकअप वैन और डिलीवरी के लिए इस्तेमाल हो रहा एक टोटो रिक्शा बरामद किया है। इनपुट के आधार पर एसएसपी के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया था। टीम ने नरियार के पास हाईवे से कुछ दूरी पर स्थित संदिग्ध ठिकाने पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने छोटे सिलेंडरों में गैस भरने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले विशेष पाइप और अन्य रिफिलिंग उपकरण भी जब्त किए। इसके अतिरिक्त, 54 खाली और भरे हुए गैस सिलेंडर भी बरामद किए गए हैं। गिरोह में शामिल सदस्यों की तलाश जारी पुलिस की अचानक दबिश को देख मौके पर मौजूद अवैध कारोबारी और मजदूर भागने में सफल रहे। हालांकि, पुलिस ने सभी जब्त वाहनों और भारी मात्रा में गैस सिलेंडरों को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस अब इन वाहनों के मालिकों और इस गिरोह के सरगनाओं की पहचान करने में जुटी है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी SSP कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि यह एक बड़ा नेक्सस है, जो अंतरराष्ट्रीय स्तर (नेपाल) से जुड़ा हो सकता है। पुलिस अब उन सभी कड़ियों को जोड़ रही है जो इस सिंडिकेट में शामिल थे। जल्द ही फरार आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी। इस कार्रवाई से इलाके के अवैध गैस कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। मुजफ्फरपुर में पुलिस ने एलपीजी गैस की कालाबाजारी और अवैध रिफिलिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। गुप्त सूचना के आधार पर मोतीपुर थाना क्षेत्र के नरियार में चल रहे एक बड़े रैकेट का पर्दाफाश किया। मौके से एक नेपाल नंबर का गैस टैंकर, सिलेंडरों से लदी एक पिकअप वैन और डिलीवरी के लिए इस्तेमाल हो रहा एक टोटो रिक्शा बरामद किया है। इनपुट के आधार पर एसएसपी के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया था। टीम ने नरियार के पास हाईवे से कुछ दूरी पर स्थित संदिग्ध ठिकाने पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने छोटे सिलेंडरों में गैस भरने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले विशेष पाइप और अन्य रिफिलिंग उपकरण भी जब्त किए। इसके अतिरिक्त, 54 खाली और भरे हुए गैस सिलेंडर भी बरामद किए गए हैं। गिरोह में शामिल सदस्यों की तलाश जारी पुलिस की अचानक दबिश को देख मौके पर मौजूद अवैध कारोबारी और मजदूर भागने में सफल रहे। हालांकि, पुलिस ने सभी जब्त वाहनों और भारी मात्रा में गैस सिलेंडरों को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस अब इन वाहनों के मालिकों और इस गिरोह के सरगनाओं की पहचान करने में जुटी है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी SSP कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि यह एक बड़ा नेक्सस है, जो अंतरराष्ट्रीय स्तर (नेपाल) से जुड़ा हो सकता है। पुलिस अब उन सभी कड़ियों को जोड़ रही है जो इस सिंडिकेट में शामिल थे। जल्द ही फरार आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी। इस कार्रवाई से इलाके के अवैध गैस कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।


