रिटायर्ड हवलदार कन्हैया यादव हत्याकांड में फरार आरोपी गिरफ्तार:भोजपुर में अपराधियों ने मारी थी 3 गोली, प्रेम–प्रसंग में वारदात को दिया था अंजाम

रिटायर्ड हवलदार कन्हैया यादव हत्याकांड में फरार आरोपी गिरफ्तार:भोजपुर में अपराधियों ने मारी थी 3 गोली, प्रेम–प्रसंग में वारदात को दिया था अंजाम

आरा में रिटायर्ड हवलदार हत्याकांड में पुलिस को एक और अहम सफलता मिली है। गजराजगंज ओपी पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के पदमिनिया गांव निवासी श्रीराम यादव के रूप में हुई है। इस गिरफ्तारी के साथ ही हत्याकांड में अब तक कुल आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। पुलिस अधीक्षक राज ने बताया कि श्रीराम यादव इस मामले में नामजद आरोपी था। घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा था।गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी। आखिरकार गुप्त सूचना के आधार पर उसे उसके गांव से ही गिरफ्तार कर लिया गया।
उत्तर प्रदेश से 2 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई थी 4 अक्टूबर 2025 की रात कारीसाथ गांव वार्ड संख्या 14 निवासी रिटायर्ड हवलदार कन्हैया यादव(85) की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक के पुत्र सह सीआरपीएफ जवान राज कुमार यादव ने श्रीराम यादव सहित सात नामजद और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। प्राथमिकी में प्रेम-प्रसंग को लेकर विवाद में हत्या किए जाने का आरोप लगाया गया था। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पहले दो नामजद आरोपी प्रभात कुमार और विकास कुमार को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया था। इसके बाद तकनीकी जांच के आधार पर केवटिया गांव निवासी सोनू कुमार को भी पकड़ा गया। 17 अक्टूबर 2025 को कृष्णागढ़ थाना पुलिस ने जीवा राय टोला निवासी नामजद आरोपी रितेश यादव उर्फ लल्लू यादव को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। पुलिस का कहना है कि मामले में अन्य आरोपियों की भी तलाश जारी है और जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आरा में रिटायर्ड हवलदार हत्याकांड में पुलिस को एक और अहम सफलता मिली है। गजराजगंज ओपी पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के पदमिनिया गांव निवासी श्रीराम यादव के रूप में हुई है। इस गिरफ्तारी के साथ ही हत्याकांड में अब तक कुल आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। पुलिस अधीक्षक राज ने बताया कि श्रीराम यादव इस मामले में नामजद आरोपी था। घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा था।गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी। आखिरकार गुप्त सूचना के आधार पर उसे उसके गांव से ही गिरफ्तार कर लिया गया।
उत्तर प्रदेश से 2 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई थी 4 अक्टूबर 2025 की रात कारीसाथ गांव वार्ड संख्या 14 निवासी रिटायर्ड हवलदार कन्हैया यादव(85) की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक के पुत्र सह सीआरपीएफ जवान राज कुमार यादव ने श्रीराम यादव सहित सात नामजद और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। प्राथमिकी में प्रेम-प्रसंग को लेकर विवाद में हत्या किए जाने का आरोप लगाया गया था। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पहले दो नामजद आरोपी प्रभात कुमार और विकास कुमार को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया था। इसके बाद तकनीकी जांच के आधार पर केवटिया गांव निवासी सोनू कुमार को भी पकड़ा गया। 17 अक्टूबर 2025 को कृष्णागढ़ थाना पुलिस ने जीवा राय टोला निवासी नामजद आरोपी रितेश यादव उर्फ लल्लू यादव को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। पुलिस का कहना है कि मामले में अन्य आरोपियों की भी तलाश जारी है और जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *