ईरान ने दिया अमेरिका-इज़रायल को बड़ा झटका, ठुकराया सीज़फायर प्रस्ताव और कर दी बड़ी डिमांड

ईरान ने दिया अमेरिका-इज़रायल को बड़ा झटका, ठुकराया सीज़फायर प्रस्ताव और कर दी बड़ी डिमांड

ईरान-अमेरिका इज़रायल युद्ध (Iran-US Israel) का आज 39वां दिन है। अमेरिका (United States of America) के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) के आदेश पर ईरान के खिलाफ हमले तेज़ कर दिए गए हैं। ट्रंप ने ईरान के खिलाफ युद्ध में 45 दिन के सीज़फायर का भी प्रस्ताव दिया है और साथ ही धमकी भी दी है कि अगर ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट (Strait of Hormuz) को ईरान ने नहीं खोला और युद्ध खत्म करने के लिए सीज़फायर समझौता करने से इनकार किया, तो ईरान के पावर प्लांट्स और पुलों को तबाह कर दिया जाएगा। ट्रंप ने ईरान को मंगलवार रात 8 बजे (भारतीय समयानुसार बुधवार सुबह 5:30 बजे) तक की डेडलाइन दी है। ट्रंप ने यह भी कहा है कि अमेरिका आसानी से ईरान को तबाह कर सकता है। ट्रंप की धमकी के जवाब में ईरान ने भी अमेरिका और इज़रायल को एक बड़ा झटका दे दिया है।

ईरान ने ठुकराया सीज़फायर प्रस्ताव

अमेरिका की तरफ से पेश किए गए सीज़फायर प्रस्ताव को ईरान ने ठुकरा दिया है। ईरान की स्टेट मीडिया ने इस बात की पुष्टि की है कि ईरान ने अमेरिका और इज़रायल के खिलाफ युद्ध में सीज़फायर प्रस्ताव को ग्रीन सिग्नल नहीं दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *