अभिषेक बनर्जी बोले-पाकिस्तानी रक्षा मंत्री को घर में घुसकर मारेंगे:कोलकाता पर हमले की धमकी दी थी; हिमंता की पत्नी ने कांग्रेस के खिलाफ FIR की

अभिषेक बनर्जी बोले-पाकिस्तानी रक्षा मंत्री को घर में घुसकर मारेंगे:कोलकाता पर हमले की धमकी दी थी; हिमंता की पत्नी ने कांग्रेस के खिलाफ FIR की

तृणमूल कांग्रेस के महासचिव अभिषेक बनर्जी ने सोमवार को कोलकाता पर धमकी को लेकर पाकिस्तान का जवाब दिया। उन्होंने एक चुनावी रैली में कहा- मैंने पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ का नाम एक कागज पर लिख लिया है। जिस दिन ममता बनर्जी और इंडिया ब्लॉक की सरकार बनेगी, हम उन्हें उनके घर में घुसकर मारेंगे। दरअसल पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ने 3 अप्रैल को कहा था कि अगर भारत की ओर से कोई कदम उठाया गया, तो पाकिस्तान कोलकाता पर हमला कर जवाब देगा। इस पर अभिषेक ने कहा- पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने खुलेआम कोलकाता पर हमले की धमकी दी, फिर भी न तो नरेंद्र मोदी और न ही अमित शाह इसकी निंदा करने की हिम्मत जुटा पाए। इधर असम मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा और उनकी पत्नी रिनिकी भुइयां शर्मा ने कांग्रेस के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। रिनिकी ने कांग्रेस पर AI जनरेटेड कंटेंट और फोटोशॉप के जरिए उनकी छवि खराब करने का आरोप लगाया। दरअसल रविवार को कांग्रेस के मीडिया विभाग के चेयरमैन पवन खेड़ा ने हिमंता की पत्नी पर दोहरी नागरिकता का आरोप लगाया था। पवन खेड़ा ने कहा कि असम सीएम की पत्नी के पास तीन देशों मिस्र, एंटीगुआ-बरबूडा और UAE के पासपोर्ट हैं। उन्होंने आगे कहा ही हिमंता की पत्नी ₹52 हजार करोड़ की अमेरिकी कंपनी की भी मालिक हैं। 5 राज्यों में हो रही चुनावी हलचल से जुड़े अपडेट्स के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *