’50 हजार चाहिए अर्जेंट है, मेरा UPI काम नहीं कर रहा’, बड़वानी कलेक्टर का WhatsApp हुआ हैक

’50 हजार चाहिए अर्जेंट है, मेरा UPI काम नहीं कर रहा’, बड़वानी कलेक्टर का WhatsApp हुआ हैक

MP news: मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले के पुलिस और जिला प्रशासन में उस वक्त हड़कंप मच गया जब पता चला कि कलेक्टर जयति सिंह के नंबर से मैसेज भेज कर लोगों से पैसे मांगे जा रहे है। दरअसल, सोमवार को कलेक्टर जयति सिंह का व्हाट्सएप अकाउंट हैक (WhatsApp Hacked) हो गया था। हैकर उनके मोबाइल नंबर 9765614430 से जिले के अधिकारी-कर्मचारियों को संदेश भेजकर 6 अंकों का ओटीपी मांग रहा है। वहीं कुछ लोगों से 50 हजार रुपए भी मांगे।

घटना की जानकारी सामने आते ही कलेक्टर ने सभी संबंधितों को ऐसे किसी भी संदेश का जवाब न देने और सतर्क रहने के निर्देश जारी किए हैं। कलेक्टर कार्यालय ने फेसबुक पोस्ट के माध्यम से हैकिंग की पुष्टि की है और लोगों से अफवाहों और फर्जी संदेशों से सावधान रहने की अपील की है। मामला तब सामने आया जब एक कर्मचारी ने कलेक्टर के वॉट्सएप नंबर से आए ओटीपी मांगने वाले संदेश को देखा। इसकी जानकारी कलेक्टर को दी।

नाम और फोटो का किया दुरूपयोग

मिली जानकारी के अनुसार, हैकर्स ने फेसबुक पोस्ट के जरिए व्हाट्सएप हैक किया। हैकर्स ने बडवानी कलेक्टर जयति सिंह(Collector Jayati Singh) के नाम और फोटो का गलत इस्तेमाल कर लोगों को मैसेज भेजे। मैसेज भेजकर उन्होंने लोगों से 6 अंक का ओटीपी और पैसे की मांग की। एक मैसेज में लिखा था ‘ हेलो कुछ हेल्प चाहिए, कुछ पैसे का अर्जेंट है मेरा यूपीआई काम नहीं कर रहा है।’ वहीं एक अन्य मैसेज में लिखा था ‘ हेलो हेल्प चाहिए, 50000 पैसे का अर्जेंट है मेरा यूपीआई काम नहीं कर रहा है, इमरजेंसी है।’ कलेक्टर के नंबर से ऐसे मैसेज आते देख लोगों को शक हुआ। कई कर्मचारियों को भी इस तरह के मैसेज भेजे गए थे जिसपर एक कर्मचारी ने कलेक्टर ऑफिस में इसकी शिकायत की।

(फोटो-Patrika.com)

साइबर ने तुरंत की कार्रवाई

मामले का पता चलते ही साइबर सेल सक्रिय हुआ। साइबर सेल की टीम ने सबसे पहले नंबर को ब्लॉक करवाया। इसके बाद कलेक्टर ऑफिस के ऑफिसियल हैंडल से पोस्ट किया गया कि कलेक्टर बडवानी जयंति सिंह का व्हाट्सएप अकाउंट हैक हो गया है। यदि इस नंबर से किसी भी प्रकार की अनुचित धनराशि की मांग की जाए, तो कृपया कोई भी ट्रांजेक्शन न करें।’

(फोटो- Barwani collector X Handle)

साइबर पुलिस ने शुरू की जांच

एसपी पदम् विलोचन शुक्ला कहा कि साइबर पुलिस द्वारा मामले की जांच शुरू कर दी गई है और जल्द ही आरोपी तक पहुंचने का दावा किया जा रहा है। कलेक्टर जयति सिंह के व्हाट्सएप अकाउंट हैक होने की जानकारी मिलने पर साइबर टीम को एक्टिव कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *