सोनभद्र में दामाद की पीट-पीटकर हत्या:ससुराल में कमरे में बंद कर बेरहमी से मारा, पत्नी समेत 3 गिरफ्तार; साले की तलाश जारी

सोनभद्र में दामाद की पीट-पीटकर हत्या:ससुराल में कमरे में बंद कर बेरहमी से मारा, पत्नी समेत 3 गिरफ्तार; साले की तलाश जारी

सोनभद्र में ससुराल गए एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पारिवारिक विवाद के बाद उसे कमरे में बंद कर लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा गया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में मृतक की पत्नी, सास और ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। मामला सोनभद्र के रायपुर थाना क्षेत्र स्थित परसवनिया गांव का है। जानकारी के अनुसार, सुनील पासवान (35) की शादी करीब आठ साल पहले परसवनिया गांव की जानकी से हुई थी। उनकी पत्नी पिछले सात महीने से मायके में रह रही थी। सुनील तीन दिन पहले उसे वापस लाने ससुराल पहुंचे थे। विवाद के बाद कमरे में बंद कर पीटा रविवार शाम किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने सुनील को कमरे में बंद कर दिया और हाथ-पैर बांधकर लाठी-डंडों से जमकर पिटाई की। गंभीर हालत में सुनील को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र वैनी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पत्नी, सास-ससुर गिरफ्तार, एक फरार घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी ससुर दशरथ पासवान, सास फुलवंती देवी और पत्नी जानकी को दरमा पहाड़ी तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। वहीं एक अन्य आरोपी, मृतक का साला राजू फरार है, जिसकी तलाश जारी है। पारिवारिक विवाद में हत्या की आशंका क्षेत्राधिकारी सदर राज एस के अनुसार, पारिवारिक विवाद के चलते मारपीट में सुनील की मौत हुई है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। मृतक सुनील गांव में रहकर खेती करता था और उसके दो बेटे हैं। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *