भाजपा के स्थापना दिवस पर 74 पुराने कार्यकर्ता सम्मानित:झांसी विधायक बोले- वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की वजह से बीजेपी का स्वर्णिम युग देख रहे

भाजपा के स्थापना दिवस पर 74 पुराने कार्यकर्ता सम्मानित:झांसी विधायक बोले- वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की वजह से बीजेपी का स्वर्णिम युग देख रहे

झांसी में भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर सोमवार को भाजपा कार्यालय में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें 74 पुराने कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। महानगर अध्यक्ष सुधीर सिंह ने कहा पुराने कार्यकर्ताओं के परिश्रम की वजह से आज भारतीय जनता पार्टी का यह स्वरूप है। वहीं, सदर विधायक रवि शर्मा ने कहा वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की वजह से आज हम बीजेपी का स्वर्णिम युग देख रहे हैं। इनके परिश्रम की वजह से ही आज भाजपा इस शिखर पर पहुंची है। वहीं, विधायक राजीव सिंह ने कहा जिन्होंने अपने परिश्रम से झांसी में भाजपा का परचम लहराया इनके परिश्रम को हम सदा याद रखेंगे। यह बड़ा सौभाग्य का विषय है कि हम आज उनका सम्मान कर रहे हैं! इनको किया सम्मानित हनुमत सिंह नरवरिया, अरिदमन सिंह, ललित जैन, किरन वर्मा, शशि प्रभा मिश्रा, चित्रा सिंह, शकुन नीखरा, कनक शिवहरे, लखन सिंह यादव, गोविन्द सिंह यादव, राम बाबू यादव, ओम प्रकाश यादव, मोहन सिंह यादव, जगदीश प्रसाद साहू, ज्योति प्रसाद बनौरिया, मदन लाल पाखरे, गोविन्द दास वर्मा, भूपेन्द्र गुप्ता, देवी दास साहू, वीरेन्द्र कुमार विश्वारी, घासीराम साहू, राकेश भोंडेले, भगवान सिंह चौहान, लखन लाल साहू, प्रवीण आनद, पुष्पा द्विवेदी, नारायण दास वर्मा, तुलसी राम सोनी, कंचन जायसवालरविन्द्र गुरूदेव, सतीश कोटिया, दिलीप गुप्ता, गिरजा तिवारी, किरन तिवारी, कुमुद शर्मा, राजकुमारी रजक, दीना नाथ साहू, पुष्पा देवी साहू, नूतन भासने, कैलाश नीखरा, दिनेश दुबे, काशीराम साहू, जगदीश सिंह बुन्देला, बद्री प्रसाद खरे, स्वामी शरण गुप्ता, रतन सिंह परमार, सुरेश वर्मा, चन्द्रभान सिंह, विनोद पटैरया, केशव राजपूत, सूरज सक्सेना, डा० एल के पालीवाल, सीताराम रायकवार, कैलाश नारायण नीखरा, रमेशचंद्र पाठक, जयप्रकाश बारीकरा, रमेश जैन, संतोष कुमार खर्द, कृष्ण बिहारी नगरिया, वीरेंद्र विस्वारी, विनोद साहू, देवीदास साहू, रमाकांत नीखरा, राजू पाठक, विशेष चन्द्र पाठक वनमाली, लाल राजपूत, गुन्चीलाल झां, ओम प्रकाश शर्मा, जगदीश नीखरा, गोविन्द दास, राकेश सुडेले, तुलसीदास कुशवाहा, बालिक दास ये रहे मौजूद इस अवसर एमएलसी रामतीर्थ सिंघल, बाबूलाल तिवारी, रमा निरंजन, जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम, राष्ट्रीय मंत्री किसान मोर्चा रामनरेश तिवारी, जिलाध्यक्ष ग्रामीण प्रदीप पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष हनुमंत सिंह नरवरिया, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप सरावगी, जिलाध्यक्ष हेमंत परिहार और प्रियांशु डे आदि मौजूद रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *