Mangalam Assembly Seat: Mangalam Seat का बदला चुनावी समीकरण, N. Rangasamy के सामने DMK-Congress की डबल चुनौती

Mangalam Assembly Seat: Mangalam Seat का बदला चुनावी समीकरण, N. Rangasamy के सामने DMK-Congress की डबल चुनौती
केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी का मंगलम विधानसभा क्षेत्र एक अहम चुनावी रण के रूप में उभरा है। पुडुचेरी जिले में स्थित मंगलम सीट की खासियत यह है कि यहां शहरी और अर्ध-शहरी दोनों तरह के मतदाता रहते हैं। पिछले कुछ सालों में मंगलम सीट में जोरदार चुनावी मुकाबला देखने को मिल रहा है। यहां पर क्षेत्रीय और राष्ट्रीय दोनों तरह की पार्टियों ने रोजगार, विकास और नागरिक प्रशासन जैसे मुद्दों पर मतदाताओं को अपने साथ जोड़ने की कोशिश करती हैं।

मंगलम सीट पर उम्मीदवार

मंगलम विधानसभा सीट पर ऑल इंडिया एन.आर. कांग्रेस के नेता एन.रंगासामी, डीएमके के एस एस रंगन और कांग्रेस नेता के रागुबडी चुनावी रण में उतरे हैं। ऐसे में मंगलम सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि किस उम्मीदवार को जनता का समर्थन मिलेगा।

इसे भी पढ़ें: Puducherry Assembly Elections 2026: Actor Vijay की TVK ने बिगाड़ा खेल, Lawspet सीट पर मुकाबला हुआ दिलचस्प

2021 के चुनाव में वोटर

चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक साल 2021 के विधानसभा चुनाव के दौरान मंगलम निर्वाचन क्षेत्र में कुल 38,007 मतदाता थे। जिनमें से 18,122 पुरुष और 19,875 महिला मतदाता थीं। वहीं करीब 10 हजार मतदाता थर्ड जेंडर से संबंधित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *