एग्जाम में शामिल हुए लेकिन एक सबजेक्ट में अपसेंट किया:छात्राओं का आरोप-रिजल्ट सुधार के नाम पर अवैध वसूली,कोई सुनने वाला नहीं

एग्जाम में शामिल हुए लेकिन एक सबजेक्ट में अपसेंट किया:छात्राओं का आरोप-रिजल्ट सुधार के नाम पर अवैध वसूली,कोई सुनने वाला नहीं

सारण प्रमंडल का एकमात्र विश्वविद्यालय जय प्रकाश विश्वविद्यालय एक बार फिर विवादों के केंद्र में है। शैक्षणिक अव्यवस्था, लगातार लेट चल रहे सेशन और परीक्षा परिणामों में गड़बड़ी को लेकर छात्रों का गुस्सा अब खुलकर सामने आने लगा है। ताजा मामला स्नातक तीसरे सेमेस्टर के रिजल्ट से जुड़ा है, जिसमें बड़े पैमाने पर त्रुटियां सामने आई हैं। कई छात्राओं को फेल किया,गड़बड़ी का आरोप सीवान स्थित विद्या भवन महिला कॉलेज की छात्राओं ने रिजल्ट जारी होने के बाद कॉलेज परिसर में जोरदार हंगामा किया। छात्राओं का आरोप है कि परीक्षा में शामिल होने के बावजूद उन्हें एक ही विषय में अनुपस्थित दिखा दिया गया है, जबकि कई छात्राओं को 24 या 26 जैसे बेहद कम अंक देकर फेल कर दिया गया। इस तरह की गड़बड़ी ने विश्वविद्यालय की पारदर्शिता और कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। छात्राओं का कहना है कि जब वे अपनी शिकायत लेकर कॉलेज पहुंचती हैं तो उन्हें विश्वविद्यालय जाने की सलाह दी जाती है, वहीं विश्वविद्यालय में जाने पर अधिकारियों द्वारा टालमटोल किया जाता है। इस प्रक्रिया में छात्रों को बार-बार चक्कर काटने पड़ते हैं, जिससे उनकी पढ़ाई और मानसिक स्थिति दोनों प्रभावित हो रही है। सबसे गंभीर आरोप यह भी है कि विश्वविद्यालय में रिजल्ट सुधार के नाम पर अवैध वसूली की जाती है। छात्रों का कहना है कि बिना पैसे दिए उनके आवेदन पर कोई कार्रवाई नहीं होती, जिससे शिक्षा व्यवस्था पर से उनका विश्वास उठता जा रहा है। वहीं इस पूरे मामले पर कॉलेज की प्रोफेसर पूजा ने बताया कि विश्वविद्यालय से प्राप्त निर्देश के अनुसार छात्राओं से आवेदन लेकर उसे विश्वविद्यालय भेज दिया गया है। हालांकि, इस जवाब से छात्राएं संतुष्ट नहीं हैं और वे जल्द से जल्द सही रिजल्ट जारी करने की मांग कर रही हैं। गौरतलब है कि जय प्रकाश विश्वविद्यालय में सेशन लेट और रिजल्ट में गड़बड़ी की समस्या कोई नई नहीं है। वर्षों से छात्र इस समस्या से जूझ रहे हैं, लेकिन अब तक ठोस समाधान नहीं निकल पाया है। सारण प्रमंडल का एकमात्र विश्वविद्यालय जय प्रकाश विश्वविद्यालय एक बार फिर विवादों के केंद्र में है। शैक्षणिक अव्यवस्था, लगातार लेट चल रहे सेशन और परीक्षा परिणामों में गड़बड़ी को लेकर छात्रों का गुस्सा अब खुलकर सामने आने लगा है। ताजा मामला स्नातक तीसरे सेमेस्टर के रिजल्ट से जुड़ा है, जिसमें बड़े पैमाने पर त्रुटियां सामने आई हैं। कई छात्राओं को फेल किया,गड़बड़ी का आरोप सीवान स्थित विद्या भवन महिला कॉलेज की छात्राओं ने रिजल्ट जारी होने के बाद कॉलेज परिसर में जोरदार हंगामा किया। छात्राओं का आरोप है कि परीक्षा में शामिल होने के बावजूद उन्हें एक ही विषय में अनुपस्थित दिखा दिया गया है, जबकि कई छात्राओं को 24 या 26 जैसे बेहद कम अंक देकर फेल कर दिया गया। इस तरह की गड़बड़ी ने विश्वविद्यालय की पारदर्शिता और कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। छात्राओं का कहना है कि जब वे अपनी शिकायत लेकर कॉलेज पहुंचती हैं तो उन्हें विश्वविद्यालय जाने की सलाह दी जाती है, वहीं विश्वविद्यालय में जाने पर अधिकारियों द्वारा टालमटोल किया जाता है। इस प्रक्रिया में छात्रों को बार-बार चक्कर काटने पड़ते हैं, जिससे उनकी पढ़ाई और मानसिक स्थिति दोनों प्रभावित हो रही है। सबसे गंभीर आरोप यह भी है कि विश्वविद्यालय में रिजल्ट सुधार के नाम पर अवैध वसूली की जाती है। छात्रों का कहना है कि बिना पैसे दिए उनके आवेदन पर कोई कार्रवाई नहीं होती, जिससे शिक्षा व्यवस्था पर से उनका विश्वास उठता जा रहा है। वहीं इस पूरे मामले पर कॉलेज की प्रोफेसर पूजा ने बताया कि विश्वविद्यालय से प्राप्त निर्देश के अनुसार छात्राओं से आवेदन लेकर उसे विश्वविद्यालय भेज दिया गया है। हालांकि, इस जवाब से छात्राएं संतुष्ट नहीं हैं और वे जल्द से जल्द सही रिजल्ट जारी करने की मांग कर रही हैं। गौरतलब है कि जय प्रकाश विश्वविद्यालय में सेशन लेट और रिजल्ट में गड़बड़ी की समस्या कोई नई नहीं है। वर्षों से छात्र इस समस्या से जूझ रहे हैं, लेकिन अब तक ठोस समाधान नहीं निकल पाया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *