वाटर सप्लाई-बिजली, लो-वोल्टेज और पेंशन से जुड़े मामले आए:’विधायक-आपके-द्वार’ कार्यक्रम में सुनी जनता की समस्याएं

वाटर सप्लाई-बिजली, लो-वोल्टेज और पेंशन से जुड़े मामले आए:’विधायक-आपके-द्वार’ कार्यक्रम में सुनी जनता की समस्याएं

पश्चिम चंपारण के चनपटिया विधानसभा क्षेत्र की लोहियरिया पंचायत स्थित प्रजापति हाई स्कूल मैदान में ‘विधायक-आपके-द्वार’ कार्यक्रम के तहत जनता दरबार आयोजित किया गया। इसमें करीब 60 फरियादियों की समस्याएं सुनी गईं। विधायक अभिषेक रंजन स्वयं उपस्थित रहे, और विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने कई मामलों का मौके पर ही त्वरित निष्पादन किया। पाइपलाइन होने के बावजूद पानी नहीं मिल रहा जनता दरबार में नल-जल योजना, बिजली आपूर्ति, प्रधानमंत्री आवास योजना और सामाजिक सुरक्षा पेंशन से संबंधित सर्वाधिक शिकायतें प्राप्त हुईं। ग्रामीणों ने जलापूर्ति में अनियमितता, पाइपलाइन होने के बावजूद पानी न मिलने, बार-बार बिजली कटौती, लो-वोल्टेज और खराब ट्रांसफॉर्मर जैसे मुद्दे उठाए। आवास योजना और पेंशन से जुड़े मामलों में लंबित स्वीकृति और भुगतान में देरी की शिकायतें भी सामने आईं। विधायक ने सभी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया गया। शेष मामलों के लिए स्पष्ट समय-सीमा तय की गई और संबंधित विभागों को शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने को कहा गया। एक सप्ताह के भीतर लिया जाएगा फीडबैक इस दौरान विधायक ने बताया कि जनता दरबार में प्राप्त सभी शिकायतों को संबंधित विभागों को अग्रसारित कर दिया गया है। एक सप्ताह के भीतर फीडबैक लिया जाएगा, ताकि समाधान की स्थिति स्पष्ट हो सके। उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह के जनता दरबार पंचायत स्तर पर नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही। लोगों ने इस पहल की सराहना की। पश्चिम चंपारण के चनपटिया विधानसभा क्षेत्र की लोहियरिया पंचायत स्थित प्रजापति हाई स्कूल मैदान में ‘विधायक-आपके-द्वार’ कार्यक्रम के तहत जनता दरबार आयोजित किया गया। इसमें करीब 60 फरियादियों की समस्याएं सुनी गईं। विधायक अभिषेक रंजन स्वयं उपस्थित रहे, और विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने कई मामलों का मौके पर ही त्वरित निष्पादन किया। पाइपलाइन होने के बावजूद पानी नहीं मिल रहा जनता दरबार में नल-जल योजना, बिजली आपूर्ति, प्रधानमंत्री आवास योजना और सामाजिक सुरक्षा पेंशन से संबंधित सर्वाधिक शिकायतें प्राप्त हुईं। ग्रामीणों ने जलापूर्ति में अनियमितता, पाइपलाइन होने के बावजूद पानी न मिलने, बार-बार बिजली कटौती, लो-वोल्टेज और खराब ट्रांसफॉर्मर जैसे मुद्दे उठाए। आवास योजना और पेंशन से जुड़े मामलों में लंबित स्वीकृति और भुगतान में देरी की शिकायतें भी सामने आईं। विधायक ने सभी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया गया। शेष मामलों के लिए स्पष्ट समय-सीमा तय की गई और संबंधित विभागों को शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने को कहा गया। एक सप्ताह के भीतर लिया जाएगा फीडबैक इस दौरान विधायक ने बताया कि जनता दरबार में प्राप्त सभी शिकायतों को संबंधित विभागों को अग्रसारित कर दिया गया है। एक सप्ताह के भीतर फीडबैक लिया जाएगा, ताकि समाधान की स्थिति स्पष्ट हो सके। उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह के जनता दरबार पंचायत स्तर पर नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही। लोगों ने इस पहल की सराहना की।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *