घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी,CCTV:पहले ताला तोड़ा, फिर लेकर फरार, हिरण मगरी थाना क्षेत्र में वारदात

घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी,CCTV:पहले ताला तोड़ा, फिर लेकर फरार, हिरण मगरी थाना क्षेत्र में वारदात

उदयपुर के हिरण मगरी थाना क्षेत्र में बाइक चोरी का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है।
जिसमें दो बदमाश घर के बाहर खड़ी केटीएम बाइक चुराकर ले गए। ये घटना घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसमें दो चोर पहले बाइक का ताला तोड़ते हैं, इसी दौरान सामने रोड से कार गुजरते देख वे कुछ पल शांत खड़े हो जाते हैं। फिर वापस ताला तोड़ते हुए बाइक को स्टार्ट करके फरार हो जाते हैं। प्रार्थी ने थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है। सुबह देखा तो बाइक गायब मिली
घटना 4 दिन पूर्व देर रात करीब 2 बजे हिरण मगरी सेक्टर-5 का है। जहां प्रार्थी ने रोज की तरफ अपनी केटीएम बाइक घर के बाहर खड़ी की थी। इसके आसपास 4 से 5 अन्य बाइक भी पार्क थी। इनमें केटीएम बाइक को बदमाश लॉक तोड़कर चुराते हुए नजर आ रहे हैं। सुबह परिवार के लोग जब जागे और बाइक गायब देखकर उनके होश उड गए। उन्होंने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो चोरी की वारदात का पता लगा। इधर, पुलिस चोरों का पता लगाने में जुटी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *