अशोकनगर जिले के नई सराय थाना क्षेत्र के अजलेश्वर गांव में सोमवार दोपहर एक डैम में नहाते समय तीन युवकों की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने तीनों शवों को पानी से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतकों की पहचान ग्राम अजलेश्वर निवासी मयंक पिता अवधेश रघुवंशी (16), देव पिता राकेश रघुवंशी (16) और ओम पिता सतीश रघुवंशी (15) के रूप में हुई है। इनको तैरना नहीं आता था। छह लड़के डैम में नहाने गए थे
जानकारी के अनुसार, लगभग समान उम्र के छह लड़के गांव के पास स्थित डैम में नहाने गए थे। नहाते समय तीन लड़के गहरे पानी में चले गए और डूब गए। उनके डूबते ही साथ नहा रहे अन्य लड़के बाहर निकले और परिजनों को घटना की सूचना दी। गांव के लोग भी मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक तीनों की मौत हो चुकी थी। इसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई और एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया। एसडीआरएफ की टीम ने तालाब से तीनों शवों को बाहर निकाला।


