पटना यूनिवर्सिटी में इस बार नए सत्र के स्नातक स्तरीय पाठ्यक्रमों में एडमिशन एंट्रेंस एक्जाम के आधार पर होगा। आज यूनिवर्सिटी में एकेडमिक काउंसिल की बैठक है, जिसमें अंतिम मुहर लगेगी। बिहार बोर्ड ने 12वीं परीक्षा रिजल्ट जारी कर दिया है। सीबीएसई बोर्ड भी जल्द ही 12वीं का परिणाम घोषित करेगा। इसके देखते हुए यूनिवर्सिटी प्रशासन 15 अप्रैल के बाद यूजी लेवल के सामान्य और वोकेशनल सहित सभी पाठ्यक्रमों में नामांकन प्रक्रिया शुरू कर सकता है। समर्थ पोर्टल के माध्यम से होगा नामांकन पीयू ने एंट्रेंस एक्जाम शुरू करने के लिए यूनिवर्सिटी प्रशासन ने राजभवन से अनुमति मांगी थी, जिस पर सहमति मिल गई है। इस बार नामांकन समर्थ पोर्टल के माध्यम से होगा। विद्यार्थी समर्थ पोर्टल पर ही ऑनलाइन आवेदन करेंगे और ऑनलाइन ही शुल्क जमा करेंगे। समर्थ पोर्टल पर ही काॅलेज का विकल्प भरेंगे। पटना यूनिवर्सिटी में अब तक यूजी में नामांकन अंक के आधार पर हुआ करता था। 2019 से पहले यूजी में नामांकन प्रवेश परीक्षा ली जाती थी। कोरोना काल के बाद में प्रवेश परीक्षा बंद कर दी गई थी। जून के अंतिम सप्ताह तक पूरा होगा नामांकन प्रक्रिया वहीं, पीजी के सामान्य कोर्स में अंक और वोकेशनल कोर्स में प्रवेश परीक्षा के आधार पर नामांकन लिया जाएगा। नामांकन प्रक्रिया जून के अंतिम सप्ताह तक पूरा कर लिया जाएगा। जुलाई के प्रथम सप्ताह में नए सत्र की पढ़ाई प्रारंभ हो जाएगी। विश्वविद्यालय के डीएसडबल्यू प्रो. कामेश्वर पंडित ने बताया कि, ‘सोमवार को एकेडमिक काउंसिल की बैठक में नामांकन प्रक्रिया पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। नामांकन कैलेंडर तैयार कर लिया गया है।’ पटना यूनिवर्सिटी में इस बार नए सत्र के स्नातक स्तरीय पाठ्यक्रमों में एडमिशन एंट्रेंस एक्जाम के आधार पर होगा। आज यूनिवर्सिटी में एकेडमिक काउंसिल की बैठक है, जिसमें अंतिम मुहर लगेगी। बिहार बोर्ड ने 12वीं परीक्षा रिजल्ट जारी कर दिया है। सीबीएसई बोर्ड भी जल्द ही 12वीं का परिणाम घोषित करेगा। इसके देखते हुए यूनिवर्सिटी प्रशासन 15 अप्रैल के बाद यूजी लेवल के सामान्य और वोकेशनल सहित सभी पाठ्यक्रमों में नामांकन प्रक्रिया शुरू कर सकता है। समर्थ पोर्टल के माध्यम से होगा नामांकन पीयू ने एंट्रेंस एक्जाम शुरू करने के लिए यूनिवर्सिटी प्रशासन ने राजभवन से अनुमति मांगी थी, जिस पर सहमति मिल गई है। इस बार नामांकन समर्थ पोर्टल के माध्यम से होगा। विद्यार्थी समर्थ पोर्टल पर ही ऑनलाइन आवेदन करेंगे और ऑनलाइन ही शुल्क जमा करेंगे। समर्थ पोर्टल पर ही काॅलेज का विकल्प भरेंगे। पटना यूनिवर्सिटी में अब तक यूजी में नामांकन अंक के आधार पर हुआ करता था। 2019 से पहले यूजी में नामांकन प्रवेश परीक्षा ली जाती थी। कोरोना काल के बाद में प्रवेश परीक्षा बंद कर दी गई थी। जून के अंतिम सप्ताह तक पूरा होगा नामांकन प्रक्रिया वहीं, पीजी के सामान्य कोर्स में अंक और वोकेशनल कोर्स में प्रवेश परीक्षा के आधार पर नामांकन लिया जाएगा। नामांकन प्रक्रिया जून के अंतिम सप्ताह तक पूरा कर लिया जाएगा। जुलाई के प्रथम सप्ताह में नए सत्र की पढ़ाई प्रारंभ हो जाएगी। विश्वविद्यालय के डीएसडबल्यू प्रो. कामेश्वर पंडित ने बताया कि, ‘सोमवार को एकेडमिक काउंसिल की बैठक में नामांकन प्रक्रिया पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। नामांकन कैलेंडर तैयार कर लिया गया है।’


