समस्तीपुर में भाकपा-माले का संगठन चुनाव:भाकपा माले जिला सम्मेलन के डेलीगेट के लिए 21 उम्मीदवारों ने किया नॉमिनेशन

समस्तीपुर में भाकपा-माले का संगठन चुनाव:भाकपा माले जिला सम्मेलन के डेलीगेट के लिए 21 उम्मीदवारों ने किया नॉमिनेशन

भाकपा माले के जिला सम्मेलन और संगठन चुनाव को लेकर प्रक्रिया तेज हो गई है। आगामी 18 और 19 अप्रैल को कल्याणपुर में जिला सम्मेलन होना है जिसको लेकर नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। डेलीगेट चयन प्रक्रिया के तहत कुल 21 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन पत्र दाखिल करने वाले उम्मीदवारों में किसान नेता ब्रहमदेव प्रसाद सिंह, राजदेव प्रसाद सिंह, मनोज कुमार सिंह, संजीव राय, ललन दास, मुंशीलाल राय, मजदूर नेता प्रभात रंजन गुप्ता, शंकर महतो, छात्र नेता जीतेंद्र सहनी, युवा नेता मो एजाज, मो शाद एवं मो क्यूम, फूटपाथी दुकानदार नेता मो अबुबकर, मनोज साह, मो गुलाब एवं मुकेश कुमार गुप्ता, आशा एवं रसोईया संघ की रंजू कुमारी, रेखा कुमारी, सविता सिंह, ऐपवा नेत्री सुलेखा कुमारी एवं नीलम देवी आदि प्रमुख हैं। नामांकन प्रक्रिया के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया और सम्मेलन को सफल बनाने को लेकर व्यापक चर्चा की गई। ताजपुर के फलमंडी स्थित अस्थाई चुनाव कार्यालय पर नामांकन के दौरान प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी सह प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि जिला सम्मेलन संगठन को मजबूत करने, राजनीतिक परिस्थिति पर विचार-विमर्श करने और आगामी आंदोलन की रूपरेखा तय करने का महत्वपूर्ण मंच होगा। उन्होंने कहा कि सम्मेलन में किसानों, मजदूरों, छात्रों और आम जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा। नामांकन प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। उन्होंने बताया कि जिला पर्यवेक्षक लोकेश राज की उपस्थिति में नामांकन पत्रों की जांच के बाद तय प्रक्रिया के अनुसार डेलीगेट का चुनाव कराया जाएगा। सम्मेलन की तैयारियों को लेकर विभिन्न स्तरों पर बैठकों का दौर जारी है और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी जा रही हैं। दो दिवसीय होना है सम्मेलन, दीपांकर भट्टाचार्य ले सकते हैं भाग जिले के कल्याणपुर के वीरसिंहगपुर में माले का दो दिवसीय जिला सम्मेलन आगामी 18 और 19 अप्रैल को होने जा रहा है इस सम्मेलन में माले के राष्ट्रीय सचिव दीपांकर भट्टाचार्य के अलावा मिथिलांचल प्रभारी धीरेंद्र झा आदि भाग लेंगे। सम्मेलन को लेकर जिले में भाकपा-माले कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिल रहा है। भाकपा माले के जिला सम्मेलन और संगठन चुनाव को लेकर प्रक्रिया तेज हो गई है। आगामी 18 और 19 अप्रैल को कल्याणपुर में जिला सम्मेलन होना है जिसको लेकर नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। डेलीगेट चयन प्रक्रिया के तहत कुल 21 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन पत्र दाखिल करने वाले उम्मीदवारों में किसान नेता ब्रहमदेव प्रसाद सिंह, राजदेव प्रसाद सिंह, मनोज कुमार सिंह, संजीव राय, ललन दास, मुंशीलाल राय, मजदूर नेता प्रभात रंजन गुप्ता, शंकर महतो, छात्र नेता जीतेंद्र सहनी, युवा नेता मो एजाज, मो शाद एवं मो क्यूम, फूटपाथी दुकानदार नेता मो अबुबकर, मनोज साह, मो गुलाब एवं मुकेश कुमार गुप्ता, आशा एवं रसोईया संघ की रंजू कुमारी, रेखा कुमारी, सविता सिंह, ऐपवा नेत्री सुलेखा कुमारी एवं नीलम देवी आदि प्रमुख हैं। नामांकन प्रक्रिया के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया और सम्मेलन को सफल बनाने को लेकर व्यापक चर्चा की गई। ताजपुर के फलमंडी स्थित अस्थाई चुनाव कार्यालय पर नामांकन के दौरान प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी सह प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि जिला सम्मेलन संगठन को मजबूत करने, राजनीतिक परिस्थिति पर विचार-विमर्श करने और आगामी आंदोलन की रूपरेखा तय करने का महत्वपूर्ण मंच होगा। उन्होंने कहा कि सम्मेलन में किसानों, मजदूरों, छात्रों और आम जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा। नामांकन प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। उन्होंने बताया कि जिला पर्यवेक्षक लोकेश राज की उपस्थिति में नामांकन पत्रों की जांच के बाद तय प्रक्रिया के अनुसार डेलीगेट का चुनाव कराया जाएगा। सम्मेलन की तैयारियों को लेकर विभिन्न स्तरों पर बैठकों का दौर जारी है और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी जा रही हैं। दो दिवसीय होना है सम्मेलन, दीपांकर भट्टाचार्य ले सकते हैं भाग जिले के कल्याणपुर के वीरसिंहगपुर में माले का दो दिवसीय जिला सम्मेलन आगामी 18 और 19 अप्रैल को होने जा रहा है इस सम्मेलन में माले के राष्ट्रीय सचिव दीपांकर भट्टाचार्य के अलावा मिथिलांचल प्रभारी धीरेंद्र झा आदि भाग लेंगे। सम्मेलन को लेकर जिले में भाकपा-माले कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिल रहा है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *