भीलवाड़ा के श्मशान में हुआ लाल मिर्ची से हवन:751 किलो मिर्च की आहुतियां दी, 10 साल पुरानी परंपरा निभाने पहुंचे लोग

भीलवाड़ा के श्मशान में हुआ लाल मिर्ची से हवन:751 किलो मिर्च की आहुतियां दी, 10 साल पुरानी परंपरा निभाने पहुंचे लोग

भीलवाड़ा के पंचमुखी मोक्ष धाम स्थित प्राचीन मसानिया भैरवनाथ मंदिर में 751 किलो सूखी लाल मिर्च का हवन किया गया। मां बगलामुखी की पूजा-अर्चना कर सुख समृद्धि मांगी गई। यह परंपरा पिछले 10 वर्षों से लगातार चल रही है, लेकिन इस साल मिर्च की मात्रा पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ते हुए बढ़ाकर 751 किलो कर दी गई। भक्तों के जीवन से बाधाओं को दूर करना मुख्य उद्देश्य मंदिर के युवा अध्यक्ष रवि कुमार सोलंकी ने बताया – इस हवन का मुख्य उद्देश्य भक्तों के जीवन से बाधाओं को दूर करना और मां बगलामुखी का आशीर्वाद प्राप्त करना है। माना जाता है कि इस विशेष हवन में भाग लेने से घर-परिवार में सुख और शांति आती है। अक्सर लोगों के मन में श्मशान के प्रति डर और नकारात्मकता होती है। इस हवन के माध्यम से उस डर को दूर करने और बुरी शक्तियों व रोगों के निवारण का संदेश दिया जाता है। तीखे धुएं के बावजूद भक्तों की आस्था नहीं कम हुई मंदिर के पुजारी संतोष कुमार खटीक ने कहा कि यहां बाबा काल भैरवनाथ, मां आदिशक्ति कालका और बाबा गुप्तेश्वर महादेव की उपस्थिति मानी जाती है। हवन के दौरान बड़ी संख्या में पुरुष, महिलाएं और बच्चे उपस्थित थे। तीखी लाल मिर्च के धुएं के बावजूद भक्तों की आस्था कम नहीं हुई। पिछले वर्ष 551 किलो मिर्च का हवन हुआ था, जबकि इस वर्ष 2026 में इसे बढ़ाकर 751 किलो किया गया। भक्तों की आस्था- दर्शन मात्र से दूर होती हैं बाधा संपूर्ण आयोजन मंदिर समिति द्वारा पूर्णतः निशुल्क किया गया। श्रद्धालुओं के बैठने, सामग्री और अन्य व्यवस्थाओं का भार मंदिर ने ही उठाया। भक्तों का मानना है कि यहां केवल दर्शन मात्र से ही कई प्रकार की गृह बाधां और शारीरिक कष्ट दूर हो जाते हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *