मुजफ्फरपुर में कचरे के ढेर में मिली युवक की लाश:स्थानीय बोले- मानसिक रूप से विक्षिप्त था, लंबे समय से आसपास के इलाकों में भटकता था

मुजफ्फरपुर में कचरे के ढेर में मिली युवक की लाश:स्थानीय बोले- मानसिक रूप से विक्षिप्त था, लंबे समय से आसपास के इलाकों में भटकता था

मुजफ्फरपुर के मनियारी थाना क्षेत्र में मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर मुख्य मार्ग किनारे कचरे के ढेर में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। मृतक की पहचान एक मानसिक विक्षिप्त के रूप में की गई है, जिसे इलाके में अक्सर भटकते देखा जाता था। जानकारी के अनुसार, सोमवार को मनियारी थाना क्षेत्र के टोल प्लाजा से कुछ दूरी पर झाड़ियों और कचरे के ढेर में स्थानीय लोगों ने शव देखा। शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। मानसिक रूप से विक्षिप्त था, आसपास के इलाकों में घूमता था स्थानीय निवासी राकेश ने बताया कि मृतक मानसिक रूप से विक्षिप्त था और लंबे समय से इसी इलाके में घूमता रहता था। वह अक्सर आसपास की दुकानों से मांगकर भोजन करता था और शांत स्वभाव का था। उसकी अचानक मौत कैसे हुई, यह चर्चा का विषय बना हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही मनियारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएसपी पश्चिमी अनिमेष चंद्र ज्ञानी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। डीएसपी अनिमेष चंद्र ज्ञानी ने बताया, “मनियारी थाना क्षेत्र में एक अज्ञात शव मिला है। स्थानीय लोगों के अनुसार मृतक मानसिक विक्षिप्त था। मौत के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए FSL (विधि विज्ञान प्रयोगशाला) की टीम को बुलाया गया है। पुलिस हर बिंदु पर बारीकी से जांच कर रही है।” युवक की मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए श्री कृष्ण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (SKMCH) भेज दिया है। हालांकि स्थानीय लोग इसे स्वाभाविक मौत मान रहे हैं, लेकिन पुलिस हत्या और दुर्घटना जैसे सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच आगे बढ़ा रही है। फिलहाल मृतक की वास्तविक पहचान और उसके परिजनों के बारे में पता लगाने की कोशिश की जा रही है। एफएसएल की रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि व्यक्ति की मृत्यु बीमारी, ठंड या किसी अन्य संदिग्ध कारण से हुई है। इस घटना के बाद से स्थानीय दुकानदारों और राहगीरों में तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त हैं। मुजफ्फरपुर के मनियारी थाना क्षेत्र में मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर मुख्य मार्ग किनारे कचरे के ढेर में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। मृतक की पहचान एक मानसिक विक्षिप्त के रूप में की गई है, जिसे इलाके में अक्सर भटकते देखा जाता था। जानकारी के अनुसार, सोमवार को मनियारी थाना क्षेत्र के टोल प्लाजा से कुछ दूरी पर झाड़ियों और कचरे के ढेर में स्थानीय लोगों ने शव देखा। शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। मानसिक रूप से विक्षिप्त था, आसपास के इलाकों में घूमता था स्थानीय निवासी राकेश ने बताया कि मृतक मानसिक रूप से विक्षिप्त था और लंबे समय से इसी इलाके में घूमता रहता था। वह अक्सर आसपास की दुकानों से मांगकर भोजन करता था और शांत स्वभाव का था। उसकी अचानक मौत कैसे हुई, यह चर्चा का विषय बना हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही मनियारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएसपी पश्चिमी अनिमेष चंद्र ज्ञानी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। डीएसपी अनिमेष चंद्र ज्ञानी ने बताया, “मनियारी थाना क्षेत्र में एक अज्ञात शव मिला है। स्थानीय लोगों के अनुसार मृतक मानसिक विक्षिप्त था। मौत के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए FSL (विधि विज्ञान प्रयोगशाला) की टीम को बुलाया गया है। पुलिस हर बिंदु पर बारीकी से जांच कर रही है।” युवक की मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए श्री कृष्ण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (SKMCH) भेज दिया है। हालांकि स्थानीय लोग इसे स्वाभाविक मौत मान रहे हैं, लेकिन पुलिस हत्या और दुर्घटना जैसे सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच आगे बढ़ा रही है। फिलहाल मृतक की वास्तविक पहचान और उसके परिजनों के बारे में पता लगाने की कोशिश की जा रही है। एफएसएल की रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि व्यक्ति की मृत्यु बीमारी, ठंड या किसी अन्य संदिग्ध कारण से हुई है। इस घटना के बाद से स्थानीय दुकानदारों और राहगीरों में तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *