Pakistan Indian Top Trending Movie: पाकिस्तान में नेटफ्लिक्स पर भारतीय फिल्मों का सिलसिला जारी है, जो दर्शकों के बीच जलवा बनाने में कामयाब रहा। बता दें, इस वीकेंड खत्म होते-होते वहां की ट्रेंडिंग लिस्ट में कई भारतीय फिल्में टॉप पर हैं, जिनमें नई और पुरानी दोनों तरह की फिल्में मौजूद हैं।
रणवीर के एक्शन और फिल्म का तड़का दर्शकों को भा रहा है
इस लिस्ट में सबसे ऊपर रानी मुखर्जी की फिल्म ‘मर्दानी 3‘ है। बता दें, फिल्म में उन्होंने फिर से पुलिस ऑफिसर शिवानी शिवाजी रॉय का किरदार निभाया है। ये फिल्म लड़कियों के गायब होने और मानव तस्करी जैसे गंभीर मुद्दों पर बनी है, जिसे पाक दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं।
तो वहीं दूसरी ओर, रणवीर सिंह की स्पाई थ्रिलर ‘धुरंधर पार्ट 1’ को पाकिस्तान में पहले बैन किया गया था, लेकिन अब ये नेटफ्लिक्स पर रिलीज होकर वहां ट्रेंड कर रही है। रणवीर के एक्शन और फिल्म का तड़का दर्शकों को भा रहा है। बता दें, सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी की ‘बॉर्डर 2’ भी पाकिस्तान में पहले से बैन है, लेकिन नेटफ्लिक्स की वजह से ये फिल्म 5वें नंबर पर है। देशभक्ति और जोरदार ड्रामा इसे फेमस बनाए हुए हैं।
फिल्म की अनोखी कहानी पाक दर्शकों को खूब भा रही है
साउथ की फिल्म ‘मेड इन कोरिया’ ने भी काफी नाम खूब कमाया है। प्रियंका मोहन की ये फिल्म 20 मार्च 2026 को ओटीटी पर आई थी और अब 7वें स्थान पर है। फिल्म की अनोखी कहानी पाक दर्शकों को खूब भा रही है। बता दें, इसमें सबसे खास बात ये है कि आलिया भट्ट की 8 साल पुरानी स्पाई ड्रामा ‘राजी’ भी पाकिस्तान में दर्शकों की पहली पसंद बनी हुई है और ये टॉप-10 लिस्ट में यहां 10वें नंबर पर है।
इस तरह नेटफ्लिक्स की ट्रेंडिंग लिस्ट में पड़ोसी देश में भारतीय फिल्मों का जादू आज भी बरकरार है, जो साफ करता है कि भारतीय सिनेमा की लोकप्रियता सीमाओं से परे है।





to Shenba and her cuties 