बरेली में जनरल इंश्योरेंस पेंशनर्स की आम सभा:पेंशन अपग्रेडेशन और स्वास्थ्य सुविधाओं पर विस्तृत चर्चा

बरेली में जनरल इंश्योरेंस पेंशनर्स की आम सभा:पेंशन अपग्रेडेशन और स्वास्थ्य सुविधाओं पर विस्तृत चर्चा

बरेली में जनरल इंश्योरेंस पेंशन संगठन की इकाई ने स्टेशन रोड स्थित एक होटल में आम सभा का आयोजन किया। इस सभा में दिल्ली से आए नॉर्दर्न ज़ोन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने भाग लिया। इन पदाधिकारियों में चेयरमैन आर एस टुटेजा, जनरल सेक्रेटरी श्याम माथुर, संगठन मंत्री रजनीश पांडे, उपाध्यक्ष कुलतारण सिंह और कोषाध्यक्ष वी के शर्मा प्रमुख थे। बैठक का मुख्य उद्देश्य जनरल इंश्योरेंस कंपनियों से सेवानिवृत्त पेंशनभोगियों की समस्याओं पर विस्तृत चर्चा करना था। वक्ताओं ने पेंशन और स्वास्थ्य सेवाओं में अब तक हुए सुधारों का उल्लेख किया, साथ ही भविष्य में आने वाली चुनौतियों पर भी प्रकाश डाला। संगठन ने सरकार से पेंशन अपग्रेडेशन और 80 वर्ष की आयु पूरी होने के बाद पेंशन में बढ़ोतरी की मांग को एक बार फिर दोहराया। संगठन ने बताया कि वह इन मांगों को लेकर लगातार प्रयासरत है। इस कार्यक्रम में बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, बदायूं और मुरादाबाद के पेंशनभोगियों ने हिस्सा लिया। मौके पर स्थानीय सचिव पंकज गोयल और अध्यक्ष अनिल कांत सक्सेना सहित कई अन्य पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित थे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *