जयपुर में विदेशी महिला से छेड़छाड़:जयगढ़ महल आई थी घूमने, 5 लड़कों ने की गंदी हरकत

जयपुर में विदेशी महिला से छेड़छाड़:जयगढ़ महल आई थी घूमने, 5 लड़कों ने की गंदी हरकत

जयपुर में विदेशी महिला से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। जयगढ़ महल घूमने के लिए जापान से वह जयपुर आई थी। पहाड़ी पर अकेला पाकर पांच लड़कों ने विदेशी महिला के साथ गंदी हरकते की। आमेर थाने में पीड़ित विदेशी महिला की ओर से शिकायत दी गई है। पुलिस ने बताया- जापान की रहने वाली महिला ने आमेर थाने में शिकायत दी है। वह पिछले 2-3 दिन पहले जापान से घूमने के लिए राजस्थान आई थी। जयपुर आने के बाद रविवार सुबह करीब 8 बजे वह जयगढ़ महल घूमने के लिए गई थी। जयगढ़ किले के पास गणेश मंदिर जाते समय रास्ते में 5 लड़कों ने विदेशी महिला के साथ छेड़छाड़ की। गंदी हरकते करने पर शोर मचाकर विदेशी महिला भागते हुए पास ही तैनात सिक्योरिटी गार्ड तक पहुंचकर आपबीती बताई। विदेशी महिला से छेड़छाड़ की सूचना पर आमेर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर CCTV फुटेज खंगालने के साथ बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *