MP MLA- एमपी के विधायक मुकेश मल्होत्रा और राजेंद्र भारती के खिलाफ आए कोर्ट के फैसलों ने प्रदेश के नेताओं की चिंता बढ़ा दी है। प्रदेश के अनेक माननीय कोर्ट केस में फंसे हैं। विपरीत फैसला आने पर उनकी विधायकी पर कभी भी गाज गिर सकती है। मध्यप्रदेश MP के पांच दर्जन से ज्यादा माननीयों के खिलाफ एमपी-एमएलए कोर्ट में केस पहुंचे हैं। इनमें कुछ में तो फैसला आया, लेकिन अधिकांश में मामला लंबित ही हैं। भाजपा की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती और कांग्रेस के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के खिलाफ भी मामले अभी लंबित हैं। प्रदेश के भाजपा-कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं पर केस चल रहे हैं। इस प्रकार एमपी-एमएलए कोर्ट में कई नेताओं का राजनैतिक भविष्य दांव पर लगा हुआ है।
भोपाल सांसद रहीं साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी, सत्यनारायण पटेल, वित्त मंत्री रहे जयंत मलैया और इंदौर सांसद शंकर ललवानी के खिलाफ भी मामले अदालत में
प्रदेश के दो पूर्व सीएम उमा भारती व दिग्विजय सिंह पर भी कोर्ट केस चल रहा है। अन्य चर्चित नामों में भोपाल सांसद रहीं साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी, सत्यनारायण पटेल, वित्त मंत्री रहे जयंत मलैया और इंदौर सांसद शंकर ललवानी के खिलाफ भी मामले अदालत में पहुंचे हैं।
कई ऐसे भी नाम जिन पर दो से तीन स्थानों पर केस चल रहे
नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के विधायक रहे पुत्र आकाश विजयवर्गीय (बरी) और उनके खास रमेश मेंदोला के नाम भी इनमें हैं। कई ऐसे भी नाम हैं जिन पर दो से तीन स्थानों पर केस चल रहे हैं।
स्पेशल कोर्ट भोपाल (जेएस लेवल)
पीसी शर्मा, आरिफ मसूद, लखन घनघोरिया, सुखेंद्र सिंह, कैलाश मिश्रा, कुणाल चौधरी, विपिन वानखेड़े, अरुणोदय चौबे, सुरेंद्रनाथ सिंह, गिरीश भंडारी, निलय डागा, डॉ. हीरालाल अलावा, अमर यादव, सुरेंद्र पटवा
स्पेशल कोर्ट इंदौर (जेएस लेवल)
आकाश विजयवर्गीय, तुलसीराम सिलावट, गोविंद राजपूत, चिंतामणि मालवीय, बालमुकुंद गौतम, रायसिंह, विपिन वानखेड़े, सचिन पाटीदार, अजय सिंह, जगदीश मुवेल, सत्यनारायण पटेल, संजय शुक्ला, महेंद्र सिंह सोलंकी, ग्यारसीलाल रावत, अरुण भीमावद, नवकृष्ण पाटिल, जगदीश मोरानिया, मुकेश पटेल, राजनारायण सिंह
स्पेशल कोर्ट जबलपुर (जेएस लेवल)
उदय प्रताप सिंह, बिसाहूलाल सिंह, जयंत मलैया, रामबाई, अजय लिल्लहारे, संजय, नीरज सिंह, भारद कौल, सुनील सराफ, किशोर समरीते, कुंवर सिंह टेकाम, दिलीप दुबे, अजय टंडन, लखन पटेल, कृष्णापति त्रिपाठी, प्रणय पांडे
स्पेशल कोर्ट ग्वालियर (जेएस लेवल)
गौरीशंकर बिसेन, गोपाल एस. चौहान, बाबू जंडेल, राजेश वर्मा, कातर एस. भड़ाना, अजब सिंह, मुन्नालाल गोयल, गिर्राज दंडोतिया, मीरा यादव, संजीव कुशवाह, दिग्विजय सिंह, लालू प्रसाद यादव, राकेश मावई
नोट: सभी नाम प्रदेश की विशेष न्यायालयों में दर्ज केस पर आधारित हैं।


