उज्जैन | एक माह से मौसम बिगड़ने से सब्जियों के हाल खराब होने लगे हैं। इस समय सब्जियों की आवक चौतरफा बढ़ गई है। बारिश होने से केरी की आवक प्रभावित हो रही है। ऐसे में इसके भाव महंगे चल रहे हैं। सब्जी व्यापारियों के अनुसार मार्च अप्रैल में भीषण गर्मी का प्रकोप होता है और ऐसे में सब्जी की आवक कम हो जाती है, लेकिन दो माह से मौसम गरम-ठंडा होने से और सब्जियों की आवक बढ़ने के साथ खरीदी कमजोर होने से भाव में पहली बार गिरावट आ रही है। हालांकि सब्जी पैदावार अधिक होने से बाजार में सब्जी की किल्लत अभी तक नहीं महसूस हो रही है। इधर बाजार में आम के आवक शुरू हो चुकी है। आम की आवक भी सब्जी की खरीदी पर प्रभाव पड़ता है। चिमनगंज थोक सब्जी मंडी जो 5 बजे से शुरू हो जाती है। यहां पर भी के उज्जैन के अलावा बड़वानी, पेटलावद और झाबुआ तरफ से अधिक आ रही है। थोक भाव में खेरची खरीदार अपना मुनाफा 30 से 35% जोड़कर सब्जी के भाव तय कर बेचते है।


