श्रीराम जन्मभूमि मंदिर परिसर में स्थित निषादराज के मन्दिर में विधि विधान पूर्वक प्रभु श्रीराम के मित्र निषादराज की जयंती मनाई गई और आरती की गई।इस अवसर पर निषाद समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के न्यासी डॉ. अनिल मिश्र ने कार्यक्रम को सम्बोधित किया। समारोह में रामशरण रामायणी, राष्ट्रीय सवयंसेवक संघ के जिला प्रचारक सुदीप, कमलेश, रविदास, महंथ महेश दास, महंथ श्याम सुंदर दास, महंथ वीरेंद्र दास, महंथ बनवारी पति, महंथ छत्तर दास, महंथ स्वामी दास, महंथ श्रीपाल, महंथ सुरेश दास, महंथ मनीष दास, महंथ निराला दास, महंथ अरुण दास, प्रेम प्रकाश मिश्र, हेमेंद्र, संदीप आदि उपस्थित थे|


