Ghazipur News: 10 घंटे बाद घटना स्थल से 4 किलोमीटर दूर गंगा में उतराया मिला ड्राइवर का शव, खलासी अभी भी लापता

Ghazipur News: 10 घंटे बाद घटना स्थल से 4 किलोमीटर दूर गंगा में उतराया मिला ड्राइवर का शव, खलासी अभी भी लापता

Ghazipur Accident: गाजीपुर में हमीद सेतु पर हुए सड़क हादसे के बाद गंगा में गिरे ट्रेलर चालक का शव घटना के लगभग एक दिन बाद बरामद कर लिया गया। मृतक की पहचान राजन यादव के रूप में हुई है, जिनका शव रविवार को घटनास्थल से करीब चार किलोमीटर दूर युवराजपुर क्षेत्र के पास मिला। वहीं ट्रेलर के खलासी बिट्ठल गुप्ता का अब तक कोई सुराग नहीं लग सका है, जिसकी तलाश जारी है।

जानकारी के अनुसार, शनिवार की भोर में सब्जियों से लदे एक पिकअप वाहन को टक्कर मारने के बाद ट्रेलर अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग तोड़ते हुए गंगा में जा गिरा था। हादसे के दौरान चालक और खलासी दोनों नदी में समा गए थे। घटना के बाद राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया, लेकिन करीब 32 घंटे बीत जाने के बावजूद न तो ट्रेलर को बाहर निकाला जा सका है और न ही खलासी का पता चल पाया है। ट्रेलर को निकालने के लिए बार्ज क्रेन की व्यवस्था की जा रही है। वहीं, एसडीआरएफ की टीम के मौके पर समय से न पहुंच पाने की भी चर्चा है। प्रशासन द्वारा लापता खलासी की तलाश में अभियान जारी रखने की बात कही जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *