औरंगाबाद में फेक आईडी से अश्लील पोस्ट पर मारपीट:विरोध करने पर पैक्स अध्यक्ष सहित भाइयों पर चाकू से हमला, तीन लोग घायल

औरंगाबाद में फेक आईडी से अश्लील पोस्ट पर मारपीट:विरोध करने पर पैक्स अध्यक्ष सहित भाइयों पर चाकू से हमला, तीन लोग घायल

औरंगाबाद के रिसियप थाना क्षेत्र अंतर्गत सुंदरगंज बाजार में सोशल मीडिया पर फेक आईडी से अश्लील पोस्ट किए जाने के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। रविवार की रात हुए इस घटना में दुधार पैक्स अध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में उनके दो भाई विक्रांत कुमार और सिद्धार्थ कुमार भी शामिल हैं। सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फेसबुक पर एक फर्जी आईडी बनाकर पैक्स अध्यक्ष और उनकी जिला पार्षद पत्नी रेणु देवी की संयुक्त तस्वीर के साथ आपत्तिजनक और अश्लील टिप्पणियां पोस्ट की जा रही थीं। इस मामले की जानकारी मिलने पर ओमप्रकाश गुप्ता ने इसका विरोध किया और संबंधित युवक से इस तरह की हरकत बंद करने को कहा। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया। आरोप है कि सुंदरगंज निवासी राम अवतार साव के बेटे सौरभ कुमार ने फेक आईडी बनाकर यह पोस्ट किया था। जब पैक्स अध्यक्ष उससे पूछताछ करने पहुंचे, तो सौरभ कुमार ने अपने पिता और अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर उन पर हमला कर दिया। धारदार हथियार से हमला करने का आरोप पीड़ित के अनुसार, हमलावरों ने चाकू समेत अन्य धारदार हथियारों से हमला किया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना की सूचना मिलते ही उनके दोनों भाई विक्रांत कुमार और सिद्धार्थ कुमार मौके पर पहुंचे, लेकिन आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की, जिसमें वे भी जख्मी हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और स्थानीय लोग दहशत में आ गए। पीड़ित ओमप्रकाश गुप्ता ने बताया कि सोशल मीडिया पर फेक आईडी बनाकर उनकी पत्नी और उनका तस्वीर लगाकर आपत्तिजनक पोस्ट की जा रही थी। शक के आधार पर उन्होंने सौरभ से पूछताछ किया तो उसने मारपीट करना शुरू कर दिया। इस घटना से उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची है और उनकी छवि खराब करने की साजिश रची गई है। उन्होंने कहा कि इलाज के बाद संबंधित थाना में लिखित आवेदन देकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की जाएगी। इधर, घटना की सूचना मिलने पर नगर परिषद के मुख्य पार्षद उदय गुप्ता सदर अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना। उन्होंने डॉक्टरों को बेहतर इलाज सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। मारपीट में घायल घायल पैक्स अध्यक्ष ने इलाज के बाद पुलिस को आवेदन देकर कार्रवाई की बात बताया है। उन्होंने बताया कि इलाज के बाद वे पुलिस के वरीय अधिकारियों से मिलकर कार्रवाई की मांग करेंगे। औरंगाबाद के रिसियप थाना क्षेत्र अंतर्गत सुंदरगंज बाजार में सोशल मीडिया पर फेक आईडी से अश्लील पोस्ट किए जाने के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। रविवार की रात हुए इस घटना में दुधार पैक्स अध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में उनके दो भाई विक्रांत कुमार और सिद्धार्थ कुमार भी शामिल हैं। सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फेसबुक पर एक फर्जी आईडी बनाकर पैक्स अध्यक्ष और उनकी जिला पार्षद पत्नी रेणु देवी की संयुक्त तस्वीर के साथ आपत्तिजनक और अश्लील टिप्पणियां पोस्ट की जा रही थीं। इस मामले की जानकारी मिलने पर ओमप्रकाश गुप्ता ने इसका विरोध किया और संबंधित युवक से इस तरह की हरकत बंद करने को कहा। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया। आरोप है कि सुंदरगंज निवासी राम अवतार साव के बेटे सौरभ कुमार ने फेक आईडी बनाकर यह पोस्ट किया था। जब पैक्स अध्यक्ष उससे पूछताछ करने पहुंचे, तो सौरभ कुमार ने अपने पिता और अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर उन पर हमला कर दिया। धारदार हथियार से हमला करने का आरोप पीड़ित के अनुसार, हमलावरों ने चाकू समेत अन्य धारदार हथियारों से हमला किया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना की सूचना मिलते ही उनके दोनों भाई विक्रांत कुमार और सिद्धार्थ कुमार मौके पर पहुंचे, लेकिन आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की, जिसमें वे भी जख्मी हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और स्थानीय लोग दहशत में आ गए। पीड़ित ओमप्रकाश गुप्ता ने बताया कि सोशल मीडिया पर फेक आईडी बनाकर उनकी पत्नी और उनका तस्वीर लगाकर आपत्तिजनक पोस्ट की जा रही थी। शक के आधार पर उन्होंने सौरभ से पूछताछ किया तो उसने मारपीट करना शुरू कर दिया। इस घटना से उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची है और उनकी छवि खराब करने की साजिश रची गई है। उन्होंने कहा कि इलाज के बाद संबंधित थाना में लिखित आवेदन देकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की जाएगी। इधर, घटना की सूचना मिलने पर नगर परिषद के मुख्य पार्षद उदय गुप्ता सदर अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना। उन्होंने डॉक्टरों को बेहतर इलाज सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। मारपीट में घायल घायल पैक्स अध्यक्ष ने इलाज के बाद पुलिस को आवेदन देकर कार्रवाई की बात बताया है। उन्होंने बताया कि इलाज के बाद वे पुलिस के वरीय अधिकारियों से मिलकर कार्रवाई की मांग करेंगे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *